कौरवों की तरह दोनों शहजादों का अहंकार भी टूटेगा : कंगना रनौत  ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विक्रमादित्य सिंह  पर हमला बोला

by

एएम नाथ। जंजैहली:  मंडी संसदीय क्षेत्र  से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत  ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विक्रमादित्य सिंह  पर हमला बोलते हुए कहा कि कौरवों की तरह दोनों शहजादों का अहंकार भी टूटेगा। कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गिरोह की सोच वाली पार्टी बनकर रह गई है। चार जून को चुनावी नतीजें जब भाजपा के पक्ष में आएंगे तो कांग्रेस नेताओं को अहसास हो जाएगा कि हिमाचल में टुकड़े-टुकड़े गिरोह की सोच वालों का कोई स्थान नहीं है।

भाजपा नेताओं का अपमान कर रहे कांग्रेसी :  सोमवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के ढीम कटारू में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में विक्रमादित्य सिंह को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अहंकार में आकर भाजपा नेताओं का अपमान कर रहे हैं। इनका हाल भी रावण जैसा होगा। कांग्रेस ऐसे बिगड़े शहजादों की पार्टी हैं जो चांद पर आलू उगाना चाहतें हैं। भाजपा जनहितैषी हैं और देश के सभी वर्गो के उत्थान के लिए कार्य किया है।

विक्रमादित्‍य सिंह पर भी जमकर बरसीं कंगना :   विक्रमादित्य सिंह सुबह इस्तीफा देते हैं और शाम को वापस लेकर विरोध करने वाले नेताओं की गोद में जाकर बैठ जाते हैं। ऐसे पलटने वालों पर कौन भरोसा करेगा। प्रदेश की निक्कमी सरकार से 15 माह में हर वर्ग दुखी हो गया है। सराज में डेंट डालने की बड़ी-बड़ी बातें करने वालों को जनता इन चुनावों में करारा जबाव देने वाली है। ऐसी हल्की बातें करने वाले कभी जनता का दिल नहीं जीत सकते हैं।

देश में चल रही मोदी की लहर :   कंगना ने कहा कि उपचुनाव में पार्टी की हार अति आत्मविश्वास की वजह से हुई थी। देश में मोदी नाम की लहर चल रही है। कार्यकर्ताओं को बस दिन रात एक कर मेहनत करनी होगी। इससे पहले कंगना ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ थुनाग में रोड शो में भाग लिया। गाड़ी से करीब तीन मिनट तक भाषण दिया। युवाओं ने कंगना रनौत के साथ सेल्फी ली। कंगना ने चुनाव जीतने के बाद मायानगरी मुंबई को छोड़ने की बात भी कही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बोहनी और ककड़ियार स्कूल में छात्राओं को दिए कॅरियर एवं तनाव प्रबंधन के गुर : बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी ने आयोजित की कार्यशालाएं

हमीरपुर 08 सितंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहनी और ककड़ियार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कॅरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन तथा तनाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनप्रतिनिधियों के सहयोग से और मजबूत होगा विकास का हरोली मॉडल : अग्निहोत्री

नवनिर्वाचित प्रधानों व उप प्रधानों का सम्मान, गांवों के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान ऊना, 23 जुलाई. हरोली विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित प्रधानों और उप प्रधानों के सम्मान में वीरवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता त्रैमासिक बैठक में आयोजित : 15वां वित्तायोग शीर्ष में कार्य योजनाओं के शैल्फ का अनुमोदन :

एएम नाथ। चंबा, 31 जनवरी :   जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज उनके कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई । बैठक में विभिन्न विभागों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईडी पहुंचा जोगिंद्रा बैंक सोलन घोटाला : रविंदर कुमार, प्रबंधक पर वर्षों से रिकॉर्ड दबाने के आरोप

एएम नाथ। सोलन : जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (जेसीसीबी) में वर्ष 2000 से अब तक ₹100 करोड़ से अधिक के कथित बैंकिंग घोटालों और धनशोधन के मामले में रविंदर कुमार, प्रबंधक का नाम...
Translate »
error: Content is protected !!