एचपी यूनिवर्सिटी : पीएचडी की 156 सीटों में सीधे प्रवेश के लिए शैड्यूल जारी

by

शिमला : 22 जुलाई हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने इस शैक्षणिक सत्र में विभिन्न विभागों में पीएचडी की 156 सीटों में सीधे प्रवेश के लिए शैड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए यूजीसी जेआरएफ, सीएसआईआर, राजीव गांधी फैलोशिप, मौलाना आजाद फैलोशिप और भारत सरकार के अन्य विभागों से राष्ट्रीय स्तर की फैलोशिप ले रहे अभ्यर्थी पात्र होंगे।
इसके लिए 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन is लिंक पर www.admissions.hpu shimla.in कर सकते हैं। जीसी नियमों में पीएचडी में प्रवेश परीक्षा या फिर राष्ट्रीय स्तर के फैलोशिप परीक्षा पास और फैलोशिप ले रहे अभ्यर्थियों को सीधे प्रवेश दिया जाता है।। जेआरएफ सहित राष्ट्रीय स्तर की फैलोशिप परीक्षा पास करने वाले पात्र को सीधे पीएचडी में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की है। विभागों और संस्थानों में उपलब्ध पीएचडी की सीटों के अनुसार आने वाले आवेदकों को पीएचडी में प्रवेश दिया जाएगा। पीएचडी में सीधे प्रवेश के लिए आवेदनकर्ता पीजी डिग्री या इसके समकक्ष प्रोफेशनल डिग्री में 55 फीसदी प्राप्तांक, अनुसूचित जाति, जनजाति से संबंध रखने वाले, दिव्यांग श्रेणी को पीजी में प्राप्तांक की शर्त में 5 फीसदी की छूट रहेगी।

सीटों की संख्या : फिजिक्स में 12 , बॉटनी में 6, जूलॉजी 8,केमिस्ट्री में 9 सीटें , मैथेमेटिक्स में 7, बायोटेक में 11, हिंदी में 13 , संस्कृत में 3, वाणिज्य विभाग में 6, अर्थशास्त्र में 7, परफार्मिंग आर्ट में 4, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में 5, भूगोल विभाग में 4, सामाजिक विज्ञान और सोशल वर्क में 3, सोशल वर्क में 1, विधि विभाग में 5, साइकोलॉजी में 2, आईपीएस एमटीए विभाग में 1, एचपीयूबीएस ( एमबीए ) 6, राजनीति विज्ञान में 1, शिक्षा विभाग में 32, शारीरिक शिक्षा में 7 और लोक प्रशासन में पीएचडी की 3 सीटें में सीधे प्रवेश प्रक्रिया में भरी जानी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विद्यालय जतोग में शुरू होगी एनसीसी – उपायुक्त अनुपम कश्यप

शिमला 30 जुलाई – उपायुक्त अनुपम कश्यप ने केंद्रीय विद्यालय जतोग में एनसीसी शुरू करने के आदेश दिए है। इस बारे में स्कूल प्रबंधन को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल में एनसीसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समृद्ध हिमाचल-2045’ पहल के तहत ऑनलाइन प्रश्नावली आम जनता के लिए उपलब्ध

उपायुक्त ने प्रदेश के भविष्य निर्माण में ज़िला वासियों से योगदान का किया आग्रह एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के सतत आर्थिक विकास और...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिंदवाणी में ओवरलोडिड टिप्परों के कारण चारो और जाम लगने से लोगों का घरों से निकलना हो गया मुश्किल

देर रात तक कोई भी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा गढ़शंकर।  गांव महिंदवाणी में कल देर शाम ओवरलोडिड टिप्परों व पराली से लदी ट्रेक्टर ट्रालियों के कारण चारो और जाम लगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में देश में हर क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक प्रगति, अगले पांच सालों में तीन आर्थिक महाशक्तियों में शामिल होगा भारत : जयराम ठाकुर

10 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में बना आत्मनिर्भर, आयात की जगह बढ़ रहा है निर्यात एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 10 साल का कार्यकाल...
Translate »
error: Content is protected !!