समृद्ध हिमाचल-2045’ पहल के तहत ऑनलाइन प्रश्नावली आम जनता के लिए उपलब्ध

by

उपायुक्त ने प्रदेश के भविष्य निर्माण में ज़िला वासियों से योगदान का किया आग्रह

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के सतत आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता को सशक्त दिशा देने को लेकर 20 वर्षीय दीर्घकालिक रोडमैप तैयार करने के उद्देश्य से ‘समृद्ध हिमाचल-2045’ पहल के अंतर्गत ऑनलाइन नागरिक सहभागिता प्रश्नावली का गत दिनों मुख्य सचिव द्वारा शुभारंभ किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रश्नावली लिंक 26 अगस्त तक खुला रहेगा। इसके माध्यम से प्रदेश के भविष्य को संवारने के लिए लोगों के बहुमूल्य सुझाव आमंत्रित हैं।
मुकेश रेपसवाल ने साथ में यह भी बताया कि यह पहल सहभागी शासन का महत्वपूर्ण उदाहरण है, जो प्रत्येक व्यक्ति को नीति निर्माण की प्रक्रिया में प्रत्यक्ष रूप से जोड़ती है। प्रश्नावली हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है, जिसे सरल चरणों में भरा जा सकता है।
उन्होंने समस्त ज़िला वासियों से आग्रह किया है कि हिमाचल प्रदेश के भविष्य निर्माण को लेकर हिमाचल डॉट एनआईसी डॉट इन स्लैश समृद्ध हिमाचल (https://himachal.nic.in/samridhhimachal) लिंक के माध्यम से अपने सुझाव अवश्य अपलोड करें।
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को राज्य सरकार की इस पहल से जोड़ने का प्रयास कर रहा है जिससे भविष्य की नीति निर्धारण में समस्त जिला वासियों की भूमिका को सुनिश्चित बनाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के 12 शिक्षकों ने लिया जीवन कौशल शिक्षा पर प्रशिक्षण : चंबा के 90 स्कूलों में करवाएंगे कार्यक्रम को लागू

एएम नाथ। चम्बा :  नीति आयोग (भारत सरकार) के आकांक्षी खंड कार्यक्रम के अंतर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन एवं हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से चंबा जिले के दो आकांक्षी खंडों तिस्सा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या : मां ने महिला प्रोफेसर पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप

सुसाइड नोट और परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस, 12 नवंबर को कॉलेज में कथित बेइज्जती से मानसिक रूप से परेशान होने का दावा रोहित जसवाल।  धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में ‘ईट राइट मेला’ के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे

रोहित राणा।  ऊना, 30 नवंबर। ऊना में पहली दिसंबर को होने जा रहे ‘ईट राइट मेला’ में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे अपराह्न 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्थायी निवासियों को ही मिले मताधिकार, वार्ड-5 की वोटर लिस्ट की जांच की मांग

नए मतदाताओं के दस्तावेजों का मौके पर जांच कराने को लेकर एसडीएम के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा ज्ञापन। बद्दी, 20 जून (तारा) :  नगर निगम बद्दी के वार्ड नंबर-5 की मतदाता सूची...
Translate »
error: Content is protected !!