ऊना में ‘ईट राइट मेला’ के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे

by
रोहित राणा।  ऊना, 30 नवंबर। ऊना में पहली दिसंबर को होने जा रहे ‘ईट राइट मेला’ में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे अपराह्न 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला ऊना के प्रांगण में सजे इस मेले का उद्घाटन करेंगे। मेले का मुख्य उद्देश्य जनता को पौष्टिक आहार, स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली, और सही खानपान के प्रति जागरूक करना है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मेले में स्वास्थ्यवर्धक भोजन के साथ स्वाद और पोषण के महत्व को उजागर करने के लिए सभी विभागों को आकर्षक और जानकारीपूर्ण स्टॉल लगाएंगे। हर स्टॉल पर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक और रुचिकर चीजें प्रदर्शित की जाएंगी, ताकि लोगों में सही और सेहतमंद खानपान के प्रति जागरूकता और रुचि विकसित हो।
मेले में लगेंगे 30 स्टॉल
उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों के प्रदर्शन और प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल मैदान में 30 आकर्षक स्टॉल और प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इन स्टॉल्स के माध्यम से लोगों को पौष्टिक भोजन की आदतें अपनाने और सही आहार के महत्व को समझाने का प्रयास किया जाएगा। इन स्टॉल्स में कृषि, बागवानी, पशुपालन, आयुर्वेद, डीआरडीए, और खाद्य आपूर्ति विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग भाग लेंगे। साथ ही, स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय खाद्य पदार्थ, जैविक उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
पारंपरिक व्यंजनों के स्वाद के साथ गुड़ की चाय की चुस्की
जतिन लाल ने बताया कि पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेले में विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। हिमाचल के पारंपरिक व्यंजनों का एक अलग स्टॉल होगा, जहां केवल स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक डिशेज़ पेश की जाएंगी। इसमें तले-भुने, सफेद चीनी और मैदे से बने उत्पादों को शामिल नहीं किया जाएगा। मेले में लोग गुड़ की चाय की चुस्की भी ले सकेंगे। इसके साथ ही, गाय, भैंस और बकरी के दूध, दही, पनीर, और अन्य डेयरी उत्पाद उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा, केमिकल मुक्त प्राकृतिक खेती उत्पादों और आयुर्वेदिक उत्पादों को जीवनशैली में शामिल करने के उपाय और फायदे भी समझाए जाएंगे। ऊना में उगने वाले विभिन्न प्रकार के फलों और उनसे तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी मेले का हिस्सा होगी, जहां इनसे संबंधित जानकारियां साझा की जाएंगी।
मेले में होगी बेस्ट शेफ प्रतियोगिता
मेले में बेस्ट शेफ प्रतियोगिता का आयोजन एक खास आकर्षण होगा। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी मौके पर ही अपनी डिश तैयार करेंगे, जिसके आधार पर सबसे उत्कृष्ट शेफ को चुना जाएगा और सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, मेले में लगाए गए स्टॉल्स को भी उनकी रचनात्मकता, प्रस्तुति और गुणवत्ता के आधार पर आंका जाएगा। सबसे बेहतरीन स्टॉल और शानदार उत्पाद प्रस्तुत करने वालों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
खेलकूद और मनोरंजन गतिविधियां रहेंगी आकर्षण
मेले में खेल गतिविधियों के आयोजन के साथ विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान रस्सा-कशी, म्यूजिकल चेयर, साइकलिंग, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला, नृत्य, नारा लेखन, गीत-संगीत सहित लगभग 15 प्रकार की गतिविधियां और प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हत्या कर साधू का भेष धरकर 33 साल छिपा रहा : 11 साल पहले सुप्रीम कोर्ट से उम्रकैद की सजा भी सुनाई जा चुकी : पुलिस ने एक बार फिर 1991 में हुई हत्या की फाइल को खोला

इंदौर के महू स्थित एक मठ में साधू का भेष धरकर 33 साल से छिपे एक अपराधी को सागर जिले की देवरी पुलिस ने बड़ी ही चालाकी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बकरे की बलि : चंजोड़ी महामाई मंदिर कमेटी पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

करसोग : करसोग उपमंडल के चंजोड़ी महामाई मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में बकरे की बलि देने की शिकायत पर पुलिस ने मंदिर कमेटी पर मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को मंदिर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू की फोटो से छेड़छाड़ और महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी के आरोप में दो पर मामला दर्ज

शिमला, चार अगस्त :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तस्वीर से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल...
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विद्यालय सलोह में कक्षा दूसरी हेतू आफलाईन पंजीकरण 12 अप्रैल तक

ऊना, 3 अप्रैल – केंद्रीय विद्यालय सलोह में कक्षा दूसरी में प्रवेश हेतू रिक्त सीटों के लिए आॅफलाइन पंजीकरण 12 अप्रैल तक किया जा सकता है। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय सलोह...
Translate »
error: Content is protected !!