1000 “पशु मित्र” और 100 “जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पुस्तकालय” के पद भरेगी सरकार : ऑपरेशन थियेटर सहायकों, रेडियोग्राफरों व एक्स-रे तकनीशियनों के मानदेय में बढ़ोतरी 

by
घाटी की ओर भवन निर्माण पर “प्रतिबंध”
एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पशु मित्र नीति-2025 को मंजूरी दी गई। इस नीति के अंतर्गत पशुपालन विभाग में मल्टी टास्क वर्कर (पशु मित्र) के 1,000 पद भरे जाएंगे।
बैठक में स्कूलों में पुस्तकालयों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (पुस्तकालय) के 100 पद भरने को मंजूरी दी गई।
इसके अतिरिक्त, राजस्व विभाग में वरिष्ठ सहायक के 10 पद तथा जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 15 पद सृजित करने को स्वीकृति प्रदान की गई।
मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण, हमीरपुर में विभिन्न श्रेणियों के पांच पद भरने को भी मंजूरी दी।
आयुष विभाग में बैचवाइज आधार पर आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी के पांच पद भरने का निर्णय लिया गया है।
राज्य के गौसदनों में गौवंश के लिए चारा पर दिए जाने वाले अनुदान को प्रति गौवंश 700 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये प्रतिमाह करने का फैसला लिया गया।
मंत्रिमंडल ने ऑपरेशन थियेटर सहायकों के मासिक मानदेय को 17,820 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने तथा रेडियोग्राफरों व एक्स-रे तकनीशियनों के मासिक मानदेय को 13,100 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने का निर्णय लिया है।
राज्य में क्षरित वन क्षेत्रों में कॉर्पोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत निजी उद्यमियों द्वारा वृक्षारोपण के लिए मुख्यमंत्री ग्रीन अडॉप्शन योजना को मंजूरी दी गई।
बैठक में नगर निगम शिमला में घाटी की ओर भवनों के निर्माण को प्रतिबंधित करने के लिए हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन नियम, 2014 में संशोधन को मंजूरी दी गई। घाटी के सौन्दर्यीकरण को संरक्षित रखने के लिए नए प्रावधान के अनुसार निर्माण कार्य सड़क स्तर से कम से कम एक मीटर नीचे होने चाहिए।
मंत्रिमण्डल ने शिमला जिला में माता तारा देवी मंदिर के साथ लगते वन क्षेत्र को शिमला विकास योजना के तहत हरित क्षेत्र के अंतर्गत लाने का भी निर्णय लिया है ताकि इस क्षेत्र का सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना-2023 के तहत ई-टैक्सियों को किराए पर लेने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश तैयार करने को भी स्वीकृति दी गई।
मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में डिजाइन विंग का सिविल विंग में विलय करने पर अपनी सहमति प्रदान की। इससे विभाग की कार्यशैली सुव्यवस्थित और दक्ष होगी।
बैठक में कुल्लू जिले के निरमंड विकास खंड में पशु चिकित्सा औषधालय सराहन का नाम बदलकर पशु चिकित्सा औषधालय बागा-सराहन करने को भी मंजूरी प्रदान की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी ट्रस्ट की ओर से बगढार में निशुल्क छात्रवृत्ति योजना आरंभ : शिक्षा में गुणात्मक सुधार राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने 13 मेधावी छात्राओं को बांटी छात्रवृत्ति की राशि एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार में आधुनिक नवदुर्गा एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से एक स्कॉलरशिप स्कीम आरंभ की गई,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एबीवीपी ने सीएम को सौंपा ज्ञापन: बहुदेशीय इंडोर स्टेडियम का निर्माण अति शीघ्र किया जाए

शिमला| हिमाचल की राजधानी शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रों के चुनाव को लेकर एबीवीपी की इकाई ने बुधवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। इकाई सचिव कमलेश ने मुख्यमंत्री से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

26-करसोग (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रारूप प्रकाशित : SDM कैलाश कौंडल

करसोग : सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं कार्यकारी एसडीएम करसोग कैलाश कौंडल ने बताया कि 26-करसोग (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचक नामावली के प्रारूप में किये गए संशोधनों की सूची अर्हक तारीख...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर होता : क्रोनिक किडनी बीमारी तेजी से पसार रही पैर : डॉ. राका कौशल

होशियारपुर:     ‘हमारे देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर होता है और यह मृत्यु का छठा सबसे तेजी से बढ़ता कारण है, जो 2040 तक 5वां प्रमुख कारण...
Translate »
error: Content is protected !!