पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर होगा सीमा कॉलेज का नामकरणः मुख्यमंत्री सुक्खू

by
मुख्यमंत्री ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र को दी 100 करोड़ रुपये की सौगात
एएम नाथ। शिमला।  मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र को 100.95 करोड़ रुपये की सौगात दी। उन्होंने 29.22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सीए स्टोर का लोकार्पण किया जिसकी क्षमता 700 मीट्रिक टन से बढ़कर अब 2031 मीट्रिक टन हो गई है। इसके सीए स्टोर से क्षेत्र के सेब बागवानों को बहुत लाभ मिलेगा। यह सीए स्टोर अल्ट्रा मॉर्डन ग्रेडिंग की सुविधा से भी लैस है, जिसकी क्षमता 5 मीट्रिक टन प्रति घंटा है। इस स्टोर में 20.93 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं।
May be an image of 5 people, dais and text
मुख्यमंत्री ने 2.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, 3.92 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित चुंजर-कटलाह, शलान, मेलठी-कुपरी जल आपूर्ति योजना तथा 5.03 करोड़ रुपये की लागत से रोहड़ू ग्रामीण क्षेत्र के लिए पेयजल योजना का लोकार्पण भी किया जिससे क्षेत्र में पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।
उन्होंने क्षेत्र के लिए 51.74 करोड़ रुपये की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जिनमें पोढर-मनदियोड़ी-करासा सड़क, सीमा रंतारी सड़क, समोली-पारसा सड़क, रोहड़ू-अरहल-बशला सड़क और मेहांडली गनासीधार सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य शामिल है। उन्होंने 8.25 करोड़ रुपये की लागत से सीमा कॉलेज रोहड़ू में बनने वाले छात्रावास का नींव पत्थर भी रखा।
May be an image of 6 people and text
मुख्यमंत्री राजकीय महाविद्यालय सीमा रोहड़ू के वार्षिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सीमा कॉलेज का नाम पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर रखने की घोषणा करते हुए कहा कि अगले वर्ष से सीमा कॉलेज में बीएड का कोर्स भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने छात्रावास के निर्माण को उदार वित्तीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया और कहा कि कॉलेज में बहुउद्देशीय भवन भी बनाया जाएगा।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में शिक्षा स्तर निरंतर नीचे गिरा। पूर्व भाजपा सरकार द्वारा चुनावी लाभ के लिए बिना बजट प्रावधान के 900 शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थान खोल दिए। राज्य सरकार जनहित में कड़े निर्णय ले रही है जिसके आने वाले समय में धरातल पर सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर सुनिश्चित करने के लिए नए व्यवसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। राज्य सरकार भविष्य की चुनौतियों के लिए युवाओं को तैयार करने के लिए प्रयासरत है।
May be an image of 5 people and text
श्री सुक्खू ने अपने विद्यार्थी जीवन के दिनों को याद करते हुए कहा कि आज मुझे यहां अपने कॉलेज के दिन याद आ रहे हैं। संजौली कॉलेज में शिक्षा हासिल करने के दौरान रोहड़ू से मेरे बहुत से सहपाठी रहे। उस समय में मेरे माता-पिता सरकारी क्षेत्र में नौकरी करने के लिए प्रेरित करते थे लेकिन मैंने राजनीतिक क्षेत्र को चुना।
मुख्यमंत्री ने कहा, राजनीति की राह कांटों भरी होती है और वह हमेशा राजनीति के क्षेत्र में संघर्ष करके आगे बढ़े हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से ही जीवन में सफलता प्राप्त होगी तथा दृढ़ इच्छाशक्ति से जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया और नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न श्रेणियों के लगभग 15 हजार पद स्वीकृत किए हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने न तो भर्तियां कीं और न ही पदोन्नतियां प्रदान कीं। वर्तमान सरकार ने शिक्षा विभाग में नई भर्तियों के साथ-साथ पदोन्नति भी प्रदान की है। रोहित ठाकुर ने कहा कि रोहड़ू बागवानी बाहुल्य क्षेत्र है और सेब बागवानों के लिए उत्थान के लिए प्रदेश सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा के दौरान रिकॉर्ड समय में सड़कें बहाल कर बागवानों की फसलों को मंडियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया। बागवानी के लिए 1134 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट भी कांग्रेस सरकारों की ही देन है।
May be an image of 4 people and text
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।  विद्यार्थियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।  इस अवसर पर जिला परिषद शिमला के उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, एचपीएमसी के एमडी सुदेश मोख्टा, उपायुक्त अनुपम कश्यप सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राहुल की गुड बुक्स में आने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू कर रहे अराजकता की राजनीति

हिमाचल पुलिस द्वारा दिल्ली पुलिस को अवैध रूप से हिरासत में लेने के प्रकरण में नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया हिमाचल सरकार का देश की छवि तहस-नहस करने वालों के साथ खड़ा होना शर्मनाक एएम...
article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha /April 27 ) Lamrin Tech Skills University Punjab hosted an Indo-African Cultural Fest in collaboration with Global Pass Career Consultancy. Students from India and various African countries participated enthusiastically in this...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला की शर्मनाक हरक्त : गुरुद्वारा में महिला ने उतारे कपड़े, घटना CCTV में कैद, मामला दर्ज

लुधियाना : लुधियाना जिले के साहनेवाल में श्री गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अपने कपड़े उतार दिए, जिससे संगत ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

12वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित : प्रदेश सरकार नशे के विरूद्ध शीघ्र शुरू करेगी व्यापक अभियान: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  नशे के विरूद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आज शिमला में 12वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
Translate »
error: Content is protected !!