केंद्रीय विद्यालय में DC गंधर्वा राठौड़ ने किया वोकेशनल लैब का शुभारंभ : विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा भी की

by
आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही खर्च करें पीएमश्री योजना का बजट
एएम नाथ। हमीरपुर 30 जुलाई। जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि पीएमश्री योजना के तहत विद्यालय को इस वित्त वर्ष के लिए लगभग 33.92 लाख रुपये का बजट आवंटित हुआ है। यह धनराशि विद्यालय परिसर में ढांचागत विकास, मरम्मत, अन्य कार्यों, शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक, अध्यापक प्रशिक्षण, शैक्षणिक भ्रमण, अध्यापक-अभिभावक संवाद और अन्य गतिविधियों पर खर्च की जाएगी। जिलाधीश ने विद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही यह धनराशि खर्च होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पिछले वित्त वर्ष के दौरान खर्च की गई धनराशि की रिपोर्ट भी तलब की तथा इससे संबंधित कार्यों एवं पुराने ऑडिट पैरा की समीक्षा के लिए एक कमेटी के गठन के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि विद्यालय की चारदिवारी के निर्माण, विद्यालय परिसर से बिजली के ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने और अन्य मुद्दों के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। विद्यालय के परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए जिलाधीश ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों अरविंद कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार और एकता सिंह को सम्मानित भी किया।
बैठक में समिति के सदस्य सचिव एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एसडीएम संजीत सिंह, स्कूल शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती, सीपीडब्ल्यूडी, परिवहन, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारियों के अलावा शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

बैठक के बाद जिलाधीश ने विद्यालय परिसर में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित वोकेशनल लैब का शुभारंभ भी किया। उन्होंने स्कूल परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया और यहां जारी विभिन्न कार्यों तथा अन्य मुद्दों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

See less
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर की 6.34 करोड़ की संपत्ति जब्त : नशे से बनाया पांच मंजिला महल, खरीदी महँगी गाड़ियां और गहनें

एएम नाथ : सोलन। हिमाचल प्रदेश की जिला सोलन पुलिस ने नशे के कारोबार में सलिंप्त आरोपितों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति को जब्त किया है। पिछले एक साल में एनडीपीएस एक्ट के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन के 52 दिन पूरे – किसानों का दावा- ‘जगजीत सिंह डल्लेवाल का वजन 20 किलो हुआ कम’

पंजाब के किसानों की लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है. जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 52वां दिन है. वहीं, किसानों ने अपने आंदोलन को और तेज करने के संकेत दिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ष का थीम “परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय”: विश्व जनसंख्या दिवस पर आरएच ऊना में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

ऊना, 11 जुलाई: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में आज विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डाॅ मंजू बहल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल हाईकोर्ट की बड़ी राहत: बालिग युवक-युवती को लिव-इन रिलेशनशिप जारी रखने की मिली आजादी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक बालिग युवक-युवती को बड़ी राहत देते हुए उन्हें अपनी इच्छा के अनुसार साथ रहने और अपने रिश्ते को जारी रखने...
Translate »
error: Content is protected !!