स्थायी निवासियों को ही मिले मताधिकार, वार्ड-5 की वोटर लिस्ट की जांच की मांग

by

नए मतदाताओं के दस्तावेजों का मौके पर जांच कराने को लेकर एसडीएम के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा ज्ञापन।

बद्दी, 20 जून (तारा) :  नगर निगम बद्दी के वार्ड नंबर-5 की मतदाता सूची में हाल ही में शामिल किए गए कुछ नए नामों के संबंध में जांच की मांग उठी है। वार्ड निवासी तरसेम चौधरी ने शनिवार को एसडीएम बद्दी के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंप कर नए जोड़े गए मतदाताओं के दस्तावेजों और निवास संबंधी दावों का धरातल पर जांच कराने की मांग की। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता बलविंदर ठाकुर भी उनके साथ मौजूद रहे।
उन्होंने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि मतदाता सूची में केवल पात्र एवं वास्तविक निवासी ही शामिल हों।
तरसेम चौधरी ने ज्ञापन में कहा है कि जिन व्यक्तियों के नाम हाल ही में मतदाता सूची में जोड़े गए हैं, उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का मौके पर जाकर जांच कि जाए। उन्होंने मांग की कि संबंधित अधिकारी क्षेत्र में जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करें और निवास संबंधी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही मतदाता सूची में दर्ज करने कानिर्णय लें। तरसेम चौधरी द्वारा किए गए
ज्ञापन में कहा गया है कि यदि जांच के दौरान किसी मामले में नियमों के अनुरूप तथ्यों की पुष्टि नहीं होती है तो निर्वाचन प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही मतदाता सूची की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी आपत्तियों की निष्पक्ष जांच कर के सुनिश्चित किया जाए।

फोटो कैप्शन :
एसडीएम बद्दी को मतदाता सूची से संबंधित ज्ञापन सौंपते तरसेम चौधरी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के कर्मठ नेता थे धर्मपाल सभ्रवाल : खन्ना

होशियारपुर l 22 सितम्बर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना भाजपा नेता धर्मपाल सभ्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास स्थान पहुंचे। खन्ना ने कहा कि धर्मपाल सभ्रवाल भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल चौहान ने संभाला नगर निगम आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार

हमीरपुर 14 जनवरी। एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने मंगलवार को नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल लिया। वह नगर निगम हमीरपुर के पहले आयुक्त बने हैं। प्रदेश सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा से हुए नुकसान पर अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल ने जिला अधिकारियों के साथ की बैठक :  मंडी जिला में आरंभिक तौर पर 708 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान अनुमानित- उपायुक्त

प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण एवं बहाली के कार्यों पर कर रहे ध्यान केंद्रित – डी.सी. राणा एएम नाथ। मंडी, 20 जुलाई :  मंडी जिला में बरसात के मौसम में बादल फटने, बाढ़ एवं भूस्खलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, विद्युत की मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: नेगी

जनजातीय भवनों के बेहतर रखरखाव पर भी की चर्चा,   बड़ा भंगाल को सड़क सुविधा के साथ जोड़ने के लिए तीव्र गति से करें काम एएम नाथ। धर्मशाला, 27 नवंबर। राजस्व एवं जनजातीय मंत्री जगत...
Translate »
error: Content is protected !!