अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर डीएलएड व बीएड के प्रशिक्षुओ ने किया योगाभ्यास

by

चंडी मेहलोग, 20 जून (तारा) : वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर
डीएलएड व बीएड के प्रशिक्षुओं ने योगाभ्यास किया।
इस दौरान उन्होंने कॉलेज के एचओडी हीरा दत्त शर्मा ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की परंपरागत विरासत योग के महत्व को दर्शाता है परंतु हमें योग को मात्र एक दिन न मना कर केवल औपचारिकता नहीं निभानी है अपितु इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग मानना चाहिए क्योंकि आज के इस भौतिकतावादी युग में व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य असंतुलित हो गया है । इसके लिए आवश्यकता है शरीर को हर्षिठ- पुष्ट एवं निरोग बनाए रखने के लिए योग शिक्षा की जो एक अमूल्य औषधि है ।उन्होंने कहा कि आज देश, समाज तथा व्यक्ति को औषधिविहीन व्यक्ति तथा अपराध विहीन समाज की आवश्यकता है ।इस संदर्भ में स्वामी विवेकानंद ने भी कहा था कि आज पुस्तकालयों की अपेक्षा खेल के मैदाने की आवश्यकता है । स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है ।
योग ही ऐसा सशक्त साधन है जो व्यक्ति को स्वस्थ बनाता है ।योग दर्शन के गुरु महर्षि पतंजलि को माना जाता है । योग के बारे में लोगों की अलग-अलग धारणाएं हैं ।इस समय कुछ लोग योग को कई प्रकार से संदेह की दृष्टि से देखतें हैं जबकि हमारे ऋषि मुनियों ने इसे बहुत अनुभव के बाद हमारे सामने रखा था। ऐसा प्रतीत होता है कि इस योग के अर्थ तथा मूल्य को वास्तव में हम भूल रहे हैं जो किसी समय भारतीयों के जीवन का एक अभिन्न अंग होता था। योग का अर्थ आत्मज्ञान द्वारा परमात्मा से मिलना है । बाकी जो संसार के मिलन है वह आध्यात्मिक नहीं अपितु सांसारिक है क्योंकि सांसारिक मिलन हमें अस्थाई एवं क्षणिक सुख ही प्रदान करता है । जो परम तत्वों के मिलन में साधन नहीं बन सकते इसलिए वह मार्ग तो सभी को आत्मज्ञान द्वारा ही पार करना होता है किंतु अंतिम लक्ष्य प्राप्ति के लिए शरीर को ठीक रखकर मन को एकाग्र करना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन द्वारा डॉ. नरेश कुमार भूंबला को यूनाइटेड किंगडम का दिया प्रसंशा पत्र

गढ़शंकर।  नई दिल्ली में  ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवार्ड 2026 के आयोजित समागम में बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन द्वारा गढ़शंकर के गांव कंबाला के डॉ. नरेश कुमार भूंबला को यूनाइटेड किंगडम का प्रसंशा पत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती के माध्यम से उत्पादित मक्की की खरीद 30 रुपए प्रति किलो और गेहूं की खरीद 40 रुपए प्रति किलो की दर से कर रही मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने लोहारघाट में उप-तहसील खोलने की घोषणा की रोहित जसवाल।  अर्की:  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सहित सभी क्षेत्रों में जन-जन को गुणवत्तायुक्त सुविधाएं प्रदान करना वर्तमान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज में शांति स्थापित करना कानून का अंतिम लक्ष्य, न्याय पाना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार : विशाल कौंडल

एएम नाथ। चंबा 20 मार्च :    जिला विधिक साक्षरता प्राधिकरण चंबा द्वारा बालू हिपा सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा बीमा कंपनियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ रुपये का चेक : मंदिर न्यास श्री नैना देवी जी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए

शिमला : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मंदिर न्यास श्री नैना देवी जी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच करोड़ रुपये का चेक...
Translate »
error: Content is protected !!