चोर व स्नेचर बेखौफ डीएसपी कार्यालय के निकट दो घटानाओं को दिया अंजाम : गढ़शंकर शहर में युवती से पहले पर्स छीना और पुलिस थाने में शिकायत की तो बाद में बैंक में एटीएम बंद करवाने गई तो एकटिवा चोरी

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में बेखौफ चोरों ने दिन दिहाड़े दो घटनाओं को अंजाम देते हुए लडक़ी का पर्स युवक छीन कर फरार हो गए और जव वह पुलिस थाने शिकायत कर वापिस बैंक गई तो बाहर से उसकी एकटिवा चोर चुरा ले गए। पर्स छीनने और बैंक के बाहर से एकटिवा चुराने वाली दोनों घटनाए डीएसपी कार्यालय से करीव दो से तीन सौ मीटर से भी कम दूरी में घटी है। लेकिन पुलिस के देर शाम तक ना तो पर्स छीनने वाले और ना ही एकटिवा चोर को पकड़ सकी थी, सिर्फ सीसीटीवी फूटेज खंगालने और आरोपियों को शीध्र पकडऩे की बातें ही पुलिस दुारा की जा रही थी।
गढ़शंकर के बार्ड नंबर दो के प्रमोद नगर निवासी मनप्रीत कौर पुत्री सुर्दशन ने दोनों घटनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह पोस्ट आफिस गढ़शंकर में कार्यरत है और आज करीव नौ वजे एकटिवा पर जा रहा थी तो जव वह मोयले वाले वैद के कलीनिक के निकट पहुंची तो अचानक एक मोटरसाईकल स्वार युवक ने उसकी एकटिवा के आगे मोटरसाईकल लगा दिया और युवक छीन कर फरार हो गया। हालांकि मैने उसका काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वह बहुत तेज गति से मोटरसाईकल भगा कर ले गया। मोटरसाईकल स्वार युवक ने हैल्मेट पहना हुया था और वाईक के पीछे नंबर प्लेट भी नहीं थी। मोटरसाईकल पल्सर या गलैमर होने की संभावना है। इस दौरान मैं सनैचर युवक का पीछा कर रहा थी तो शौर मचा रही थी कि पर्स छीन कर भाग रहा प्रंतू मैं भी तेज गति में स्कूटी चला रहा थी शायद लोगो के समझ नहीं आया और कोई आगे भी उस सनैचर को पकडऩे नहीं आया। जिसके बाद मैने पुलिस थाने में लिखती शिकायत दर्ज करवा दी। मनप्रीत कौर ने बताया कि पर्स में पांच से छे हजार नकदी, मोबाईल और एटीएम, बैंक व पोस्ट आफिस की पास बुक, अधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड और अन्य कई किसम के कागजात थे।
मनप्रीत कौर ने बताया कि मैं और मेरे पिता पंजाब नैशनल बैंक एटीएम व यूपीए को बंद करवाने गए तो दस मिनट बाद हम जब वापिस आए तो हमारी एकटिवा स्कूटी चोर चोरी कर भाग चुका था। जिसके बाद दोबारा गढ़शंकर पुलिस थाने में हमने एकटिव स्कूटी नंबर पीबी-07-बीई-2117 चोरी की शिकायत दी है।
एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रहा है और जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी। शीध्र आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस दिन रात जुटी है और भी कड़े कदम अव उठाए जाएगे।
फोटो : पर्स छीन कर माटरसाईकल पर भाग रहा सनैचर और एकटिवा चोरी कर भाग रहा व्यक्ति।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 DSP सस्पेंड ..तरनतारन उपचुनाव के केस मामले में : शिअद नेता की गिरफ्तारी को हाईकोर्ट ने बताया अवैध

तरनतारन । विधानसभा हलका तरनतारन उपचुनाव के दौरान शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से संबंधित नेताओं के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा दर्ज किए मुकदमों की गाज जिले में तैनात पुलिस अधिकारियों पर लगातार गिर रही...
article-image
पंजाब

संत नगरी में भव्य श्री राम कथा का आयोजन होना हम सभी का सौभाग्यः शिव सूद

श्री बड़े हनुमान जी सेवक संस्था द्वारा करवाई गई श्री राम कथा के विश्रामित होने पर करवाया यज्ञ एवं ब्रमभोज होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : श्री बड़े हुनमान जी सेवक संस्था होशियारपुर की तरफ से...
article-image
पंजाब

कालेवाल फत्तू में 15 फरवरी को वार्षिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा

*इस कैंप का उद्घाटन सेवादार भाई सुखजीत सिंह मिन्हास करेंगे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर जिले के गांव कालेवाल फत्तू में  नोजवान सभा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती को समर्पित मानवता...
article-image
पंजाब

गीतांश टीवीएस ने होशियारपुर में शोरूम की शुरुआत की :

टीवीएस मोटरबाइक्स और स्कूटर्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध है नए शोरूम में, बिक्री के बाद बेहतरीन सर्विसेज का वादा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गीतांश टीवीएस शोरूम के भव्य उद्घाटन के साथ होशियारपुर के ऑटोमोबाइल क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!