कहलूर लोकोत्सव के दूसरे दिन 53 महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों ने दी प्रस्तुतियों

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 19 मार्च: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के तहत आयोजित कहलूर लोकोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक रंगों की शानदार छटा देखने को मिली। इस अवसर पर 53 महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, व्यक्तिगत कलाकारों तथा विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।May be an image of dancing and text that says "राज्य स्तरीय नलवाडी मेला कदालू लोमसस सद में आापका हार्दिक u 作 80 約516503 Roland"
लोकोत्सव के दूसरे दिन महिला मंडलों और स्थानीय सांस्कृतिक दलों ने गिद्दा, लोक-गीत, संस्कार गीत, लोक-नृत्य, धाजा और एकल गीत जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के साथ कलाकारों ने हिमाचली लोक संस्कृति की जीवंत झलक पेश की, जिससे पूरा माहौल उत्साह और सांस्कृतिक रंग में सराबोर हो गया।May be an image of one or more people and wedding
कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कहलूर लोकोत्सव आयोजन समिति की संयोजक एवं जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल भी उपस्थित रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर क्षेत्र से जालंधर के लिए शुरू करेंगे बस सेवा : इंद्र दत्त लखनपाल विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

बड़सर 17 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि हमीरपुर से जालंधर वाया कड़साई, जौड़ेअंब नई बस सेवा आरंभ करने के लिए सभी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी की जाएंगी। यह बस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफआरए प्रावधानों के अन्तर्गत सड़कों के नियमितीकरण के लिए समीक्षा याचिका दायर करेगा वन विभागः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : वन विभाग द्वारा वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) 1980 का उल्लंघन करके निर्मित सड़कों के नियमितीकरण की मांग को लेकर 10 मई, 2025 से पहले न्यायालय में समीक्षा याचिका दायर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 मार्च से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

जसोरगड और भलेई में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 10 से 16 मार्च तक चंबा प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जया किशोरी बोलीं- साध्वी नहीं हूं : जया किशोरी ने दो लाख की गाय के चमड़े वाली बैग पर दी सफ़ाई

नई दिल्ली :  कथावाचक जया किशोरी का Dior ब्रांड के बैग के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस बैग को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत 2 लाख से...
Translate »
error: Content is protected !!