हाईकोर्ट में खत्म हुआ पूर्व विधायक होशियार सिंह का पेंशन विवाद…2 हफ्तों में जारी होगा पैसा

by

एएम नाथ l देहरा : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक होशियार सिंह की पेंशन से जुड़ी याचिका का निपटारा कर दिया है. अदालत ने यह फैसला विधानसभा सचिवालय की ओर से दी गई जानकारी के बाद लिया है। सचिवालय ने बताया कि दो हफ्तों के भीतर पेंशन जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति रोमेश वर्मा की खंडपीठ ने की. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता होशियार सिंह की ओर से अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि उनकी शिकायत का निस्तारण पहले ही हो चुका है, इसलिए अब याचिका को आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है।

वहीं, विधानसभा सचिवालय की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत में 20 सितंबर को विधानसभा सचिव द्वारा जारी किए गए निर्देशों की प्रति प्रस्तुत की. इन निर्देशों में कहा गया था कि पूर्व विधायक के पक्ष में मासिक पेंशन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, और आवश्यक दस्तावेजों की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

दो हफ्तों में पूरी होगी प्रक्रिया

अदालत को बताया गया कि पेंशन से जुड़ी औपचारिकताएं और कागजी कार्यवाही अब अकाउंटेंट जनरल के कार्यालय से अनुमोदन मिलने के बाद पूरी होंगी. यह प्रक्रिया दो हफ्तों में समाप्त होने की उम्मीद है. इस आश्वासन के बाद अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया और कहा कि अब कोई अतिरिक्त आदेश की आवश्यकता नहीं है।

क्यों रुकी थी पेंशन?

पूर्व विधायक होशियार सिंह कांगड़ा जिले के देहरा से विधायक रहे हैं. उन्होंने ने आरोप लगाया था कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अयोग्य ठहराए जाने के बाद उनकी पेंशन रोक दी गई थी. उन्होंने अदालत में यह दलील दी कि यह फैसला राजनीतिक दबाव में लिया गया था और यह हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदस्यों के भत्ते और पेंशन अधिनियम 1971 का उल्लंघन है. होशियार सिंह ने यह भी साफ किया कि उनका इस्तीफा पूरी तरह स्वेच्छा से दिया गया था, इसलिए उनकी पेंशन रोकना नैतिक और कानूनी दोनों दृष्टियों से गलत है।

सरकार बदले की भावना से काम कर रही- होशियार सिंह

फोन पर बातचीत में पूर्व विधायक ने कहा, ‘मेरा इस्तीफा पूरी तरह से स्वेच्छा से दिया गया था. ऐसे में पेंशन रोकना नैतिक और कानूनी दोनों ही स्तर पर गलत है. सुक्खू सरकार बदले की भावना से काम कर रही है.’ उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके साथ अन्य 8 पूर्व विधायकों की पेंशन बहाली का रास्ता भी अब साफ हो गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने ग्राम पंचायत पधर साहो में सामुदायिक भवन व खेल परिसर की रखी आधारशिला

70 लाख की लागत से निर्मित होगा जजरेड से सनोटी संपर्क मार्ग : नीरज नैय्यर एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। खेलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राहुल कुमार बिलासपुर ने बाबा बालक नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना : मंदिर परिसर में चल रहे विकास व जीर्णोद्धार कार्यों का किया निरीक्षण

एएम नाथ। शाहतलाई | 27 जुलाई :  उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज बाबा बालक नाथ मंदिर, शाहतलाई में पूजा-अर्चना एवं हवन में भाग लिया और मंदिर परिसर में चल रहे विकास व जीर्णोद्धार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय डगोह का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष ने 44 लाख की राशि से नवनिर्मित अतिरिक्त स्कूल भवन का कुलदीप सिंह पठानिया ने किया लोकार्पण

एएम नाथ। बनीखेत, (तुन्नुहट्टी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज राजकीय उच्च विद्यालय डगोह का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया । कुलदीप सिंह पठानिया ने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदाओं में ‘जीरो डेथ’ का लक्ष्य, हिमालयी क्षेत्र सबसे बड़ी चुनौती : अमित शाह ने आपदा प्रबंधन को राहत-केंद्रित व्यवस्था से जोखिम कम करने और प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली पर आधारित मॉडल में बदलने पर जोर दिया

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत में आपदाओं के दौरान ‘शून्य मृत्यु’ (Zero Death) का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (NIDM) की गवर्निंग बॉडी की...
Translate »
error: Content is protected !!