पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट-सिंडिकेट भंग करने का फैसला रद्द : भारी विरोध के बीच बैकफुट पर केंद्र

by

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की सीनेट और सिंडिकेट में किए गए बदलाव का आदेश अब केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है. ये निर्णय शिक्षा मंत्रालय ने उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों, वाइस-चांसलर, पूर्व वाइस चांसलर्स, शिक्षकों और छात्र संगठनों से मिले सुझावों पर विचार करने के बाद लिया है।

अब यूनिवर्सिटी में पहले वाली पारंपरिक व्यवस्था ही लागू रहेग।

बता दें कि इस मामले में केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है. केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने यह घोषणा की. अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किए गए लगभग तीन मिनट के वीडियो में रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कभी भी पंजाब के खिलाफ किसी भी तरह की जबरदस्ती नहीं चाहते हैं।

छात्रों को विरोध प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं : मंत्री ने कहा कि उन्हें पंजाब के बारे में सटीक जानकारी देने के लिए कैबिनेट में रखा गया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले पर अधिसूचना जारी कर दी गई है. मंत्री ने कहा कि वह कृषि कानूनों जैसा लंबा विरोध नहीं चाहते. बिट्टू ने कहा कि किसी भी छात्र को विरोध प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं है. जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा. वीडियो में उन्होंने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी।

गोपनीय तरीके से सीनेट को भंग करने का फैसला : गौरतलब है कि केंद्र सरकार को विरोध प्रदर्शनों का पहले से ही अंदेशा था, जिसके चलते सीनेट को भंग करने का फैसला बेहद गोपनीय तरीके से लिया गया और जिसके बाद छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. वहीं अब केंद्र सरकार और बीजेपी बैकफुट पर नजर आ रही है. हालांकि, इसकी वजह आगामी उपचुनाव या अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

सीनेट-सिंडिकेट भंग करने के विरोध में संघर्ष :  पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) में सीनेट-सिंडिकेट भंग करने के विरोध में संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा था. आने वाले दिनों में पंजाब भर से किसानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के विश्वविद्यालय में इकट्ठा होने की उम्मीद थी. हालांकि, बड़ी संख्या में लोग पहले ही विरोध प्रदर्शन में आने लगे थे. दिन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता वहां पहुंचे और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. पंजाबी गायक भी वहां जमा हुए, जिनमें फिल्म निर्देशक अमितोज मान, गायक बब्बू मान और जसबीर जस्सी शामिल थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर बंद नहीं हुई, 100 करोड़ की गड़बड़ी की विजिलेंस जांच; सहारा योजना का भी होगा सत्यापन: CM सुक्खू

एएम नाथ।  शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नियम-130 के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चल रही चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

27 को चकमोह में सुनीं जाएंगी दूरसंचार और मोबाइल उपभोक्ताओं की समस्याएं

हमीरपुर 22 सितंबर। मोबाइल, दूरसंचार व प्रसारण से संबंधित आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ट्राई द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने...
पंजाब

रोजगार मेले में 404 प्रार्थियों ने लिया हिस्सा, 283 का हुआ मौके पर चयन

मुकेरियां में लगे रोजगार मेले में नौजवानों ने दिखाया भारी उत्साह होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार के घर -घर रोजगार अभियान के अंतर्गत 7वें मैगा रोजगार मेलों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सत्ती ने किया 30 लाख से बने रिग का शुभारंभ

कोविड टीकाकरण के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति करवाएं अपना पंजीकरणः सत्ती ऊना (28 अप्रैल)- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना के वार्ड नंबर 1 में...
Translate »
error: Content is protected !!