विधायक नीरज नैय्यर ने ग्राम पंचायत पधर साहो में सामुदायिक भवन व खेल परिसर की रखी आधारशिला

by

70 लाख की लागत से निर्मित होगा जजरेड से सनोटी संपर्क मार्ग : नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। खेलों से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी सुदृढ़ होता है। विधायक आज ग्राम पंचायत पधर साहो में सामुदायिक भवन एवं खेल परिसर की आधारशिला रखने के पश्चात जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चम्बा विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिए वर्तमान में चौगान और पुलिस मैदान बारगाह के अतिरिक्त खेलों के लिए उपयुक्त सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसीलिए पूरे क्षेत्र में खेल सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में है।


विधायक ने स्थानीय जनता को सामुदायिक भवन व खेल परिसर की आधारशिला रखे जाने पर बधाई दी और बताया कि परियोजना के प्रथम चरण के लिए 35 लाख की राशि स्वीकृत की गई है, जबकि शेष धनराशि का प्रावधान भी शीघ्र कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत उदयपुर में एक बड़े खेल परिसर का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए 60 लाख की राशि स्वीकृत करवाई गई है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी चम्बा को निर्देश दिए कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए ताकि निर्माण कार्य में देरी न हो।
नीरज नैय्यर ने कहा कि साहो क्षेत्र लगभग 8 से 9 पंचायतों का केंद्र है अतः यहाँ एक सुसज्जित खेल परिसर का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने बताया कि एक भव्य खेल परिसर के निर्माण हेतु 7 करोड़ 50 लाख का प्राक्कलन तैयार कर केंद्र सरकार को प्रेषित किया गया है।
दोपहर बाद विधायक नीरज नैय्यर ने ग्राम पंचायत गुवाड़ में जजरेड से सनोटी तक लगभग 3 किलोमीटर लंबे जीप योग्य संपर्क सड़क मार्ग की आधारशिला भी रखी। उन्होंने बताया कि यह सड़क पिछड़ा क्षेत्र उप-योजना के तहत निर्मित की जाएगी जिस पर 78 लाख की धनराशि व्यय की जाएगी।
नैय्यर ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास उसकी सड़क सुविधा पर निर्भर करता है। सड़क निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होता है , बल्कि आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बल मिलता है।
इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर ने सड़क निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध करवाने वाले भूमि मालिकों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी भारती नैय्यर, जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार, खंड विकास अधिकारी चम्बा महेश चंद्र ठाकुर, विकासखंड अधिकारी मैहला बशीर खान, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति जितेंद्र शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण दिनेश कुमार, सहायक अभियंता जल शक्ति दीपक कुमार व सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड अजय कुमार व स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्‍कीम के लिए पीएम मोदी का धन्यवादः सत्ती, स्‍कीम के तहत कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, इलाज, बीमा और स्‍टाइपेंड की सुविधा

ऊना- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्कीम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थाना कलां में पंचायत प्रतिनिधियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

ऊना (27 जनवरी)- एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां के प्रांगण में पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों व पंचायत समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई। विकास खंड बंगाणा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

LPG गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव… 1 अप्रैल से लागू हुए ये 5 नए निर्देश, अनदेखी की तो कटेगा कनेक्शन

नई दिल्ली : मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसी बीच, भारत सरकार ने 1 अप्रैल से एलपीजी (LPG) सिलेंडर की बुकिंग, वितरण और...
हिमाचल प्रदेश

वैल्डर व पलम्वर के दाखिले में 30 प्रतिशत की छूट, हिम गौरव आई अी आई में दाखिले का दूसरा चरण शुरू

ऊना 15 सितम्वर: हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई आई टी आई सन्तोषगढ में शेष वची आई टी आई ट्रेडों में दाखिले का दूसरा चरण शुरू हो...
Translate »
error: Content is protected !!