डीसी राहुल कुमार बिलासपुर ने बाबा बालक नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना : मंदिर परिसर में चल रहे विकास व जीर्णोद्धार कार्यों का किया निरीक्षण

by
एएम नाथ। शाहतलाई | 27 जुलाई :  उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज बाबा बालक नाथ मंदिर, शाहतलाई में पूजा-अर्चना एवं हवन में भाग लिया और मंदिर परिसर में चल रहे विकास व जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया।
 करीब 2.75 करोड़ रूपए की लागत से मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रवेश व निकासी द्वारों का निर्माण भी शामिल है। डीसी ने बताया कि ये सभी कार्य एक वर्ष के भीतर पूर्ण कर लिए जाएंगे।
May be an image of 4 people and text
 चरण गंगा नदी किनारे सुनियोजित स्नान घाट के निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान सुविधा मिल सके।
  इसके पश्चात उपायुक्त ने गुरुनाझड़ी मंदिर जाकर शीश नवाया और वहाँ चल रहे कार्यों की समीक्षा की। मंदिर विकास के लिए दिल्ली निवासी श्रद्धालु नरेश द्वारा 1 करोड़ रूपए की राशि सहयोग स्वरूप दी गई है।
May be an image of 4 people, newsroom and text that says "ਧੈन ਸન્દर"
 मंदिर क्षेत्र में प्रस्तावित गौ-सदन के निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश भी उपायुक्त ने दिए।
 इस मौके पर मंदिर न्यास प्रभारी एवं एसडीओ विजय ठाकुर, कर्मचारी प्रेम लाल व शिवम् चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंजू शर्मा बनीं भावगुड़ी स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष

पट्टा मेहलोग 24 जून (तारा) :  शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के अंतर्गत राजकीय उच्च पाठशाला भावगुड़ी में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभिभावकों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली : धर्मशाला के साई मैदान में हो रही , डीसी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

धर्मशाला, 17 जून। धर्मशाला के साई मैदान में कांगड़ा और चम्बा जिला के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। 16 से 26 जून तक चलने वाली इस भर्ती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 व 6 मार्च को चम्बा में कैंटीन की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी  : सैनिक विश्राम गृह  चुवाड़ी में  6 को व खैरी में 12 मार्च को भूतपूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य चैकअप हेतु चिकित्सा शिविर आयोजित होंगे

कैप्टन अनुमेहा पराशर उपनिदेशक, सैनिक कल्याण एएम नाथ। चम्बा 4 मार्च  :  कैप्टन अनुमेहा पराशर (सेवा निवृत्त), उपनिदेशक, सैनिक कल्याण कार्यालय चम्बा ने जानकारी देते हुए बताया  कि भूतपूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों के परिवारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रा के साथ छेड़खानी, मामला दर्ज : आरोपी साथ घूमने का बना रहा था दबाव, पीड़िता ने शिकायत उसकी पत्नी से करने की दी धमकी तो शिक्षण संस्थान छोड़ गया

ऊना:  जिला ऊना की एक छात्रा ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ उसके साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है । छात्रा की शिकायत के आधार पर ऊना पुलिस ने आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!