पांगी उप-मंडल को हिमाचल का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया घोषित

by
एएम नाथ। पांगी (चंबा):मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चंबा ज़िला के पांगी उप-मंडल को हिमाचल का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल घोषित किया गया है, जिससे क्षेत्र में उत्साह है।
इस फ़ैसले से पारंपरिक खेती को संरक्षण मिलेगा और खाद्य सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। साथ ही, लोगों को टिकाऊ आजीविका के नए अवसर मिलेंगे।
May be an image of 4 people, ski slope, mountain, tree and grass
उन्होंने कहा कि इस समय पांगी घाटी के लगभग 2,244 किसान परिवार रसायन-मुक्त खेती से जुड़े हुए हैं। कृषि विभाग ने किसानों को प्रशिक्षण, सहयोग और क्षमता-निर्माण के लिए चरणबद्ध व विकेंद्रीकृत कार्य योजना तैयार की है, जिससे यह अभियान एक जन-आंदोलन का रूप ले सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार का प्रयास है कि प्रदेश भर के किसान प्राकृतिक खेती से जुड़कर आत्मनिर्भर और समृद्ध बनें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप : मृतक की पत्नी, ससुर व साले के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर : मैहिंदवानी के 25 वर्षीय युवक की जहरीली बस्तू खाने से मौत के मामले में युवक की माता के ब्यानों पर उसकी पत्नी, ससुर व साले के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर खंड में छात्राओं के लिए आयोजित की कई प्रतियोगिताएं : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित किए गए जागरुकता कार्यक्रम

हमीरपुर 23 जनवरी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत इस सप्ताह आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार को सुजानपुर खंड के विभिन्न विद्यालयों में बेटियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता,...
article-image
पंजाब

मोटापा, वजनी शरीर वास्तुदोष की वजह से भी हो सकता : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मानव जीवन में सात प्रकार के सुखों को महत्त्व दिया है है इन सातों सुखों में सबसे महत्वपूर्ण सुख है निरोगी काया। हमारी काया निरोगी तब तक रहेगी जब तक हमारा...
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी ने 7 मार्च को मनाएगा एलुमनाई मीट

सभी पूर्व छात्रों को एक मंच पर एकत्रित करना उद्देश्य एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी पहली बार एलुमनाई मीट 2026 का आयोजन 7 मार्च 2026 को करने जा रहा है। इस आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!