कम प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों में बढ़ाई जाएं स्वीप गतिविधियां : उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। चम्बा :    उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन – 2024 के तहत आज नोडल अधिकारियों के साथ भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया ।
उपायुक्त लोकसभा निर्वाचन के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर विभिन्न नोडल अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि चूंकि प्रक्रिया के वैधानिक कार्यान्वयन में त्रुटियों की कोई भी संभावना नहीं।
ऐसे में सभी संबंधित अधिकारियों को भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों की संपूर्ण जानकारी होनी आवश्यक है। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी के लिए आयोग द्वारा तैयार की गई मार्गदर्शक पुस्तिका से जानकारी हासिल करने को भी कहा।
ज़िला में स्वीप गतिविधियों (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम) को और अधिक बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए मुकेश रेपसवाल ने विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में गतिविधियां संचालित करने को कहा। साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गत विधानसभा निर्वाचन के दौरान कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों में विशेष प्राथमिकता रखी जाए।
इस दौरान मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में कार्यवाही का संचालन अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने किय।
इस अवसर पर आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला, सहायक आयुक्त पीपी सिंह, उपयुक्त राज्य आबकारी एवं कर कंवर शाह देव कटोच, वरिष्ठ वैज्ञानिक केवीके डॉ. केहर सिंह, सिंह, जिला प्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण, सहित विभिन्न विभागों के ज़िला अधिकारी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेंगे PM मोदी : प्रधानमंत्री से पहले केंद्र की दो टीमें पहुंचेंगी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में गंभीर प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे चंबा व कुल्लू जिलों में नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की दो टीमें रविवार को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बरात लेकर पहुंचा दूल्हा… ना घर मिला न दुल्हन

रोहित जसवाल।  हरोली : सिंगा गांव में मंगलवार को एक कुटलैहड़ विस क्षेत्र के नारी गांव से बरात गाड़ियों में सवार होकर पहुंची हरोली के गांव सिंगा पहुंची। जब दूल्हा पक्ष लड़की का घर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब सीजन-2026 के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त शिमला ने की समीक्षा बैठक

एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर में डाटा एंट्री को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला 21 को

ऊना, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के ‘नेक्स्ट जेन डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर में चुनावी कर्मियों की डाटा एंट्री को लेकर 21 मार्च को प्रशिक्षण कार्यशाला रखी गई है। यह कार्यशाला डीआरडीए सभागार...
Translate »
error: Content is protected !!