एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस को पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करने से पीड़ित मिल कर्मचारी परेशान

by

गढ़शंकर, 31 जुलाई।  स्थानीय तहसील के गाँव रामपुर बिल्लों निवासी एक दिहाड़ी मिल कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ गढ़शंकर पुलिस ने एक महीना बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की है।  जबकि पीड़ित ने पुलिस को अपने स्तर पर एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले दो आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई है।
पीड़ित मिल कर्मचारी विजय कुमार के भाई तिलक राज ने बताया कि उनका भाई सैलाखुर्द स्थित क्वांटम पेपर मिल में दिहाड़ी मजदूर है, जिससे एक महीने पहले गढ़शंकर में एटीएम कार्ड बदलकर करीब 85 हजार रुपये की ठगी हुई थी। उन्होंने बताया कि उस दिन से पीड़ित विजय कुमार गहरे मानसिक सदमे में है। इस संबंध में तिलकराज ने बताया कि 29 जून को सुबह 11 बजे उसका भाई विजय कुमार गढ़शंकर स्थित पीएनबी बैंक से एटीएम के माध्यम से पैसे निकालने गया था और वहां मौजूद दो व्यक्तियों ने चालाकी से उसका कार्ड बदल लिया और कुछ देर बाद सैलाखुर्द स्थित एक एटीएम से उसके खाते से 25 हजार रुपये और बाद में किसी अन्य स्थान से स्वाइप करके 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के अनुसार उसे इस घटना का तीन दिन बाद पता चला और उसने सैलाखुर्द व गढ़शंकर पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद उक्त ठगों द्वारा पैसे निकालते समय चालाकी से कार्ड बदलने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गढ़शंकर थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई गई। लेकिन पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और उनके नुकसान की भरपाई करवाई जाए। एसएचओ जयपाल सिंह ने सम्पर्क करने पर कहा कि वह इसकी जांच करेंगे और कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मांगों को पूरा करने को लेकर डीसी होशियारपुर को सौंपेंगे मांगपत्र : जयगोपाल धीमान

गढ़शंकर : लेबर पार्टी के अध्यक्ष जय गोपाल धीमान ने आरटीआई के तहत गढ़शंकर ब्लाक विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में खाली पदों के कारण पैदा हो रही समस्याओं का खुलासा किया है।...
article-image
पंजाब

गुरु रविदास के नाम पर होगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम: 649वीं जयंती पर पंजाब दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली : गुरु रविदास जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जालंधर जिले के डेरा सचखंड बल्लां जाएंगे और संत गुरु रविदास...
पंजाब

बीत इलाके में 6 जनवरी को बिजली 10 से 3 रहेगी बन्द

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर। बीत इलाके में 11कवि फीडर भवानीपुर, अचलपुर,झूँगी, पंडोरी व हैबोवाल के अंतर्गत पड़ते गांवों में 6 जनवरी को सुबह दस से शाम तीन त बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी अतिरिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिकायत दर्ज कराने के लिए बनाने होंगे संबंध, युवती को बाथरूम में ले जाकर अश्लील हरकत : पकड़े गए डीएसपी साहब, वीडियो वारयल – सस्पेंड, फिर गिरफ्तार

युवती के यौन शोषण वाले वायरल वीडियो की जाँच के दौरान पुलिसकर्मी की पहचान कर्नाटक के 58 वर्षीय डिप्टी एसपी बी रामचंद्रप्पा के तौर पर हुई है। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक फरियादी...
Translate »
error: Content is protected !!