गुरु रविदास के नाम पर होगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम: 649वीं जयंती पर पंजाब दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

by

नई दिल्ली : गुरु रविदास जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जालंधर जिले के डेरा सचखंड बल्लां जाएंगे और संत गुरु रविदास जी के सम्मान में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शाम करीब 4:30 बजे प्रधानमंत्री मंदिर पहुंचकर संत गुरु रविदास के चित्र और डेरा सचखंड बल्लां के दूसरे गद्दी नशीन संत सरवन दास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे अरदास करेंगे और परिक्रमा करेंगे। प्रधानमंत्री करीब 4:45 बजे मंच पर पहुंचेंगे और शाम लगभग 5 बजे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान राज्य को विमानन कनेक्टिविटी से जुड़े अहम प्रोजेक्ट्स की सौगात भी देंगे। दोपहर करीब 3:45 बजे प्रधानमंत्री आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां वे एयरपोर्ट का नया नाम ‘श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट, आदमपुर’ रखेंगे। संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर एयरपोर्ट का नामकरण उनके सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को सम्मान देने के रूप में देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री लुधियाना स्थित हलवारा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे। हलवारा एयरपोर्ट पंजाब के औद्योगिक और कृषि क्षेत्र के लिए नई कनेक्टिविटी का प्रमुख केंद्र बनेगा। पहले लुधियाना एयरपोर्ट की रनवे छोटी होने के कारण वहां केवल छोटे विमान ही उतर पाते थे, लेकिन हलवारा में विकसित नए सिविल एन्क्लेव में लंबी रनवे तैयार की गई है, जहां ए-320 जैसे बड़े विमान भी उतर सकेंगे।

नए टर्मिनल भवन में एलईडी लाइटिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सीवेज ट्रीटमेंट और रीसाइकल पानी जैसी पर्यावरण अनुकूल सुविधाएं शामिल की गई हैं। इसके साथ ही टर्मिनल का डिजाइन पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

प्रधानमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में बब्बर अकालियों की स्मृति को समर्पित देश के स्वतंत्रता संग्राम’ विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

गढ़शंकर : खालसा कॉलेज में बब्बर अकालियों की स्मृति को समर्पित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सामाजिक विज्ञान एवं भाषा विभाग गढ़शंकर ने ‘बब्बर अकालियों की स्मृति को समर्पित देश के स्वतंत्रता संग्राम’ विषय पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

16 विधायकों के टिकट काट दिए – अब मंत्रियों की बारी? आम आदमी पार्टी ने 70 में से जिन 31 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा

 नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी  द्वारा अभी तक घोषित की गईं 31 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों के बाद अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि कहीं आप अपने मंत्रियों के भी...
article-image
पंजाब

दीवान ने कोरोना के समय निलंबित किए गए कनाडा के नागरिकों के वीजा पुनः बहाल करने की मांग की

लुधियाना, 19 नवंबर: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने कोरोना महामारी के दौरान निलंबित किए गए भारतवंशी सभी कनेडियन नागरिकों के वीजा दोबारा बहाल किए...
article-image
पंजाब

14-15 वर्ष की बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूरी, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम : DC आशिका जैन

होशियारपुर, 23 अप्रैल:  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!