एडवोकेट मुकेश कुमार शर्मा ने जोगिंद्रा बैंक चेयरमैन को दी लाइव मीडिया डिबेट की चुनौती

by

बैंक के वित्तीय मामलों पर सार्वजनिक जवाब और रिकॉर्ड पेश करने की मांग

एएम नाथ। सोलन : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने जोगिंद्रा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक, सोलन के चेयरमैन को सार्वजनिक रूप से लाइव मीडिया डिबेट के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि यह बहस किसी भी मीडिया चैनल पर आयोजित की जा सकती है, जिसका चयन स्वयं बैंक चेयरमैन करें। शर्मा ने आग्रह किया कि चेयरमैन अपनी पूरी टीम के साथ सभी संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेज लेकर आएं ताकि बैंक से जुड़े विभिन्न वित्तीय और प्रशासनिक मुद्दों पर जनता के सामने तथ्य रखे जा सकें।
जारी बयान में शर्मा ने कहा कि बैंक में 3.66 करोड़ रुपये का इंटर ब्रांच एडजस्टमेंट पिछले 12 वर्षों से अधिक समय से लंबित है, जिस पर स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए। उन्होंने 3.50 करोड़ रुपये के एनपीए प्रकरण की जांच रिपोर्ट में तत्कालीन एजीएम राम पॉल के विरुद्ध हुई कार्रवाई का विवरण भी सार्वजनिक करने की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि आरबीआई द्वारा लगाए गए 3.50 लाख रुपये और 1 लाख रुपये के जुर्माने की राशि संबंधित अधिकारियों से वसूल नहीं की गई। इसके अलावा 15 करोड़ रुपये से अधिक के सस्पेंस इंटरेस्ट, 26 दिसंबर 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच 16 करोड़ रुपये से अधिक की एनपीए में कमी, वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट में दर्शाए गए 68 करोड़ रुपये के आइडल फंड के निवेश और उससे हुई आय का रिकॉर्ड भी सार्वजनिक करने की मांग की।
शर्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में बैंक की ओर से 80 लाख रुपये से अधिक की राशि दिए जाने, आरसीएस शिमला की मंजूरी के बिना 30 लाख रुपये से अधिक की इनोवा वाहन खरीदने तथा विज्ञापन, प्रचार-प्रसार, डोनेशन और ईंधन मद में हुए खर्च का पूरा ब्यौरा भी जनता के सामने रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि बैंक प्रबंधन के पास सभी तथ्यों और दस्तावेजों के साथ जवाब है तो वह सार्वजनिक मंच पर आकर इन सवालों का उत्तर दे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कों की बदहाली पर भड़के भाजपा नेता गुरमेल चौधरी,जन आंदोलन की दी चेतावनी

बीबीएन, 10 जून (तारा) :  भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि यदि जल्द सड़कों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायकों का अपमान और मित्रों मित्रों का सम्मान है सुक्खू सरकार की पॉलिसी : अपनी नाकामी का दोष किसी और पर ना दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

अंतरात्मा की आवाज़ पर और मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा में आए चैतन्य एएम नाथ। ऊना/गगरेट :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के राजनैतिक हालात के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टैंकरों से पानी की आपूर्ति में करोड़ों के गड़बड़झाला मामले में विजिलेंस ने सरकार को सौंपी जांच रिपोर्ट : एफआईआर की सिफारिश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग विधानसभा क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति में करोड़ों के गड़बड़झाला मामले में विजिलेंस ने सरकार को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में आईटीआई वैल्डर और फिटर के साक्षात्कार 4 जुलाई को

एएम नाथ। हमीरपुर 27 जून। जीएमपी टैक्निकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में वैल्डर ट्रेड के 20 और फिटर टेªड के 10 पदों को भरने के लिए 4 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!