एडीसी निवेदिता नेगी ने ली खंड विकास अधिकारियों की बैठक : ग्रामीण विकास के कार्यों को तेज करने के दिए सख्त निर्देश

by
मंडी, 22 दिसम्बर। एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने शुक्रवार को खंड विकास अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लक्ष्यों के मुकाबले अर्जित उपलब्धियों पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को इन्हें गति प्रदान कर समयबद्ध पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि वह बैठक में पूरी तैयारी कर के आएं। बैठक में उन्होंने 15वें वित्त आयोग द्वारा पारित शैल्फों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आधार सिडिंग को जल्द से जल्द शत प्रतिशत पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। आधार सीडिंग जिला में 97.36 प्रतिशत हो पाई है। उन्होंने समय पर मनरेगा श्रमिकों का भुगतान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता, पंचायत कार्यों में सामग्री व लेबर अनुपात को सुधारने तथा पंचायत कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष बल देने के निर्देश दिए। उन्होंनेे खंड विकास अधिकारियों को रुके हुए कार्यों का निरीक्षण कर उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाने के आदेश दिए।
उन्होंने बताया कि बाढ़ से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में 118.52 करोड़ के 11884 कार्य शुरू हो चुके हैं। जिनमें से अब तक 1137 कार्य पूरे किये जा चुके हैं।
उन्होंने अमृत सरोवर, सांसद आदर्श ग्राम योजना, मुख्यमंत्री लोक भवन, मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना, हिम ईरा दुकानों, पीएम विश्वकर्मा, दिन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को इन योजनाओं के लक्ष्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीण क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर हो सकें और इन क्षेत्रों में रहने वाले पात्रों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ऊना में फहराया राष्ट्रीय ध्वज : हिमाचल दिवस पर दी शुभकामनाएं …बोले…गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में राष्ट्रीय सर्वे में 21वें से 5वें स्थान पर पहुंचा हिमाचल, साक्षरता में भी सबसे आगे

रोहित जसवाल।  ऊना, 15 अप्रैल. हिमाचल दिवस के अवसर पर ऊना में जिला स्तरीय कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) के मैदान में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लुधियाना में केजरीवाल की सियासत का करेगा फैसला?… लुधियाना उपचुनाव बना 2027 का लिटमस टेस्ट

लुधियाना  : लुधियाना  विधानसभा सीट के उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. 19 जून को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 2 जून है, जिसके लिए सभी सियासी दलों ने पूरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चढ़ियार में भारी बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा:-किशोरी लाल

बैजनाथ, 17 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने विधान सभा क्षेत्र के धार चढ़ियार की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। भारी बरसात में हुए नुकसान का जायजा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल तरंग जोश महोत्सव में आयोजित रक्तदान शिविर में DC राहुल कुमार ने किया रक्तदान

रेड क्रॉस के माध्यम से आयोजित रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने किया रक्तदान एएम नाथ।  बिलासपुर 23 नवम्बर: जल तरंग जोश महोत्सव 2025 के तहत आज रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा लुहणू मैदान पर...
Translate »
error: Content is protected !!