शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ऊना में फहराया राष्ट्रीय ध्वज : हिमाचल दिवस पर दी शुभकामनाएं …बोले…गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में राष्ट्रीय सर्वे में 21वें से 5वें स्थान पर पहुंचा हिमाचल, साक्षरता में भी सबसे आगे

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 15 अप्रैल. हिमाचल दिवस के अवसर पर ऊना में जिला स्तरीय कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) के मैदान में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने ऊना जिलावासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और हिमाचल प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति तथा विकास यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ. वाई.एस. परमार को नमन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों एवं महानायकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश केवल देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि के रूप में भी देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।
शिक्षा क्षेत्र में हिमाचल अग्रणी राज्य, साक्षरता दर में सर्वोपरि
शिक्षा में तेजी से आगे बढ़ा हिमाचल
रोहित ठाकुर ने कहा कि जब हिमाचल अस्तित्व में आया था उस समय यहां साक्षरता दर बहुत कम थी, लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। अब प्रदेश की साक्षरता दर करीब 99.30 प्रतिशत है और देश में अग्रणी हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा में लगातार काम किया जा रहा है। इसके सुखद परिणाम भी प्राप्त होने लगे हैं। हाल ही में राष्ट्रीय स्तर के एक सर्वे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में हिमाचल पहले के 21वें स्थान से अब 5वें स्थान पर पहुंच गया है। यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।May be an image of crowd and temple
सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस
श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न आधारित शिक्षा व्यवस्था लागू की गई है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ और रिक्तियों की भर्ती सुनिश्चित की गई है। लंबे समय से रिक्त पड़े लगभग 90 प्रतिशत स्कूली और महाविद्यालयों प्रधानाचार्यों के पदों को भरा गया है। इसी कड़ी में करीबन 850 प्रधानाचार्यों को पदोन्नत किया गया। वहीं महाविद्यालयों में 500 लेक्चरर, 484 सहायक प्रोफेसर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। साथ ही, स्कूलों में जेबीटी और टीजीटी के रिक्त पद भी भरे गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके।No photo description available.
विकट परिस्थितियों में भी नहीं थमने दिया विकास का पहिया
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की कमान संभाली, तब पिछली सरकार राज्य पर 76 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ऋण छोड़कर गई थी और आर्थिक व्यवस्था चरमराई हुई थी। इसके साथ ही वर्तमान सरकार को प्राकृतिक आपदाओं की गंभीर चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। वर्ष 2023 में प्रदेश को लगभग 10 हजार करोड़ रुपये के आधारभूत ढांचे का नुकसान हुआ, जबकि वर्ष 2025 में भी प्राकृतिक आपदाओं से करीब 9 हजार करोड़ रुपये की क्षति हुई।
उन्होंने कहा कि इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी एवं सक्षम नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास की रफ्तार को रुकने नहीं दिया। व्यावहारिक और सख्त निर्णय लेकर आय के नए स्रोत विकसित किए गए, जिससे विकास कार्यों को नई गति मिली।May be an image of one or more people
कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत
शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) जारी कर राहत प्रदान की है तथा पुरानी पेंशन योजना लागू कर कर्मचारियों के हितों की रक्षा की है।
किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती
शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऊना जिला प्रदेश का प्रवेश द्वार है और यहां आलू उत्पादन बड़े स्तर पर होता है। किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यहां 20 करोड़ रुपये की लागत से आलू प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जा रही है।May be an image of dancing and temple
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलो, गेहूं का 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलो तथा हल्दी का 90 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलो किया गया है।
इसके अतिरिक्त, गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 51 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस के दूध का 61 रुपये से बढ़ाकर 71 रुपये प्रति लीटर किया गया है, ताकि अधिक से अधिक युवा डेयरी व्यवसाय से जुड़ सकें।
स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार
मुख्यातिथि ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में आधुनिक मशीनरी एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 3 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।May be an image of dancing
कांगड़ा बनेगा पर्यटन राजधानी
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए उसे टूरिज्म कैपिटल के रूप में विकसित करने की नीति बनाई है। साथ ही गगल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए भी धनराशि का प्रावधान किया गया है, जिससे पर्यटन और रोजगार को नया आयाम मिलेगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के समग्र, संतुलित और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा हर वर्ग के कल्याण हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।
समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक योजनाओं, जनहितकारी कार्यक्रमों और सरकारी उपलब्धियों को प्रदर्शित करती आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिन्होंने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों ने विकास प्रदर्शनी भी लगाई थी। शिक्षा मंत्री ने उसका भी अवलोकन किया।May be an image of temple and text
इन्हें किया सम्मानित
जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया। इनमें अपने दायित्वों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा, जनसुरक्षा के प्रति समर्पण भाव के साथ-साथ कानून व्यवस्था तथा समाज में शांति एवं सुरक्षा स्थापित को लेकर किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया, डीएसपी अंब अनिल पटियाल, डीएसपी हरोली मोहन रावत, एसएचओ पीएस चिंतपूर्णी निरीक्षक जय राम कुमार, एसएचओ महिला पुलिस थाना ऊना सुमन वालस, एसएचओ पीएस अंब निरीक्षक रूप सिंह, पुलिस अधीक्षक कार्यालय ऊना से निरीक्षक सुमन वालस, सहायक पुलिस निरीक्षक परम देव, टाहलीवाल थाना से दविंदर सिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार और पीएस सदर ऊना से होमगार्ड रोहित कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनिया शर्मा, चिंतपूर्णी सिक्योरिटी से वरिष्ठ प्लाटून कमांडर सोम दत्त शर्मा, हवलदार जनकराज, एसडीओ एमसी ऊना अंकुश राणा और डीसी कार्यालय ऊना से साक्षी सैणी को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा मार्च पास्ट में पुरूष व महिला पुलिस, होमगोर्ड, एनसीसी, भारत स्काउट एंड गाइड, आपदा मित्र सहित होमगार्ड बैंड को भी सम्मानित किया गया।
इससे पहले, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक में जाकर अमर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।May be an image of temple and text
ये रहे उपस्थित
समारोह में गगरेट के विधायक राकेश कालिया, कुटलैहड के विधायक विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रणजीत राणा, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी देशराज गौतम, हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा और दिग्विजय मल्होत्रा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक नेता, जगत राम शर्मा, उपायुक्त ऊना जतिन लाल, एएसपी ऊना संजीव भाटिया और सुरिंदर शर्मा तथा एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दाडवा में चिट्ठे के ख़िलाफ़ दो दिवसीय कब्बड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज

पट्टा मेहलोग , 17 जनवरी (तारा) :  विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत दाडवा में नगरकोटी यूथ क्लब द्वारा चिट्ठे के ख़िलाफ़ जन जागृति अभियान के तहत दो दिवसीय कब्बड्डी खेलकूद प्रतियोगिता के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बेदोली क़ृषि सहकारी सभा (ऊना) में करीब पांच करोड़ का गवन : सोसाइटी सचिव के खिलाफ मामला दर्ज़

एएम नाथ। ऊना :  हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गाँव बेदोली में कृषि सहकारी सभा में 5 करोड रुपए के गबन का मामला सामने आया है। यह मामला उस समय पकड़ में आया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोरलेन निर्माण के दौरान आमजन को न हो परेशानी : केवल पठानिया

एएम नाथ। शाहपुर,30 मार्च।  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज एनएचएआई के अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ शाहपुर से रजोल तक निर्माणाधीन फोरलेन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में भी 1000 वर्गमीटर से अधिक एरिया के प्लॉट पर निर्माण के लिए अनुमति जरूरी : बड़सर में बताए टीसीपी एक्ट एवं नियमों के फायदे :

भवन निर्माण के समय टीसीपी विभाग के नियमों का रखें ध्यान रखने की अपील सुनियोजित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक विकास के लिए इनकी अनुपालना बहुत जरूरी एएम नाथ। बड़सर 19 दिसंबर। नगर एवं ग्राम योजना...
Translate »
error: Content is protected !!