समर कैंप 2026 में नौनिहालों को करवाई जाएगी ‘कमाल की तैयारी : 3 से 6 साल तक के लगभग 80 हजार बच्चों का किया जाएगा मार्गदर्शन एवं मूल्यांकन

by
प्रदेश भर के चयनित 6400 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से चलाया जाएगा अभियान
हमीरपुर खंड के 64 आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को किया गया प्रशिक्षित
एएम नाथ। हमीरपुर 10 जून। महिला एवं बाल विकास विभाग और ‘प्रथम’ एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश के चयनित 6400 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में आरंभ किए जा रहे समर कैंप 2026 ‘कमाल की तैयारी’ अभियान के लिए जिला हमीरपुर में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी कड़ी में हमीरपुर खंड का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें हमीरपुर खंड के 64 चयनित आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं और 5 पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।May be an image of one or more people, dais and text
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर पर्यवेक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के नामांकन एवं नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देना तथा उन्हें विद्यालय में प्रवेश के लिए बेहतर रूप से तैयार करना है। अभिभावकों की सहभागिता को सुदृढ़ बनाकर बच्चों के समग्र विकास एवं सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना भी इस पहल का महत्वपूर्ण लक्ष्य है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सर्वप्रथम चयनित आंगनवाडी केंद्रों पर समर मेला-1 का आयोजन किया जाएगा, जिनमें बच्चों एवं उनके अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इन मेलों में समुदाय के 3 से 6 साल के सभी बच्चे एवं उनके अभिभावक खासकर माताएं भाग लंेगीं। इन मेलों में खेल-खेल के माध्यम से बच्चों के विकास के पांच प्रमुख मानकों-भाषा विकास, बौद्धिक विकास, सामाजिक-भावनात्मक विकास, गणित की पूर्व तैयारी तथा शारीरिक विकास पर आधारित मूल्यांकन किया जाएगा और प्रत्येक बच्चे को रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। इसके उपरांत 4 से 6 सप्ताह की अवधि तक अभिभावकों को व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से बच्चों के साथ घर पर किए जाने योग्य आसान, रोचक एवं शिक्षण-सहायक गतिविधियां साझा की जाएंगी। अभियान के समापन पर समर मेला-2 आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों की सीखने की प्रगति का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में 3 से 6 साल के लगभग 80,000 बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर सीडीपीओ सुनीता शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान की बारीकियों से अवगत करवाया। प्रतिभागियों को बच्चों के विकास के क्षेत्र एवं उनकी तैयारी से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन कर उनकी उपयोगिता भी समझाई गई। सीडीपीओ ने कहा कि इस प्रशिक्षण के उपरांत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने आंगनवाडी केंद्रों में या स्थानीय समुदाय के बीच अभियान के विभिन्न आयामों के अनुरूप कार्य करेंगी और अपने पर्यवेक्षक की देख-रेख में इस व्यापक आयोजन के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की तैयारी में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

-0-

See less
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा सशक्त नेतृत्व: जयराम ठाकुर

33% आरक्षण से लोकतंत्र में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी, नरेंद्र मोदी की पहल की सराहना कुल्लू में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण पर जोर एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू में आयोजित नारी शक्ति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमेर किले से देखी सूर्योदय की झलक : सिंगर दिलजीत दोसांझ का गुलाबी नगरी में हुआ शाही स्वागत

मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने दिल-लुमिनाती टूर 2024 के तहत भारत में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए निकल पड़े हैं। जयपुर में उनके आगमन पर राजकुमारी दीया कुमारी ने एक भव्य शाही स्वागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 कांग्रेसियों के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत : चुराह के विधायक हंसराज पर केस दर्ज करवाने वाली युवती ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 10 कांग्रेसियों के खिलाफ तीसा थाने में दी शिकायत

एएम नाथ। चम्बा चुराह के विधायक हंसराज के कथित छेड़छाड़ मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती ने पिता के साथ तीसा थाना में पहुंच कर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार विपक्ष से भाग रही, इसलिए महज़ चार दिन का सत्र रखा : जयराम ठाकुर

विधान सभा सत्र का समय बढ़ाए सरकार, जिससे जनता के मुद्दों पर हो सके बात सरकार को दो साल बाद आई अक़्ल, सुन्नी में एसडीएम ऑफिस बंद करने की कोशिश के बाद फिर खोला...
Translate »
error: Content is protected !!