500 युवाओं को ई-रिक्शा पर भी 50% अनुदान DBT के माध्यम से किया जाएगा प्रदान : मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला :  शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने श्रम एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों तक सभी कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के महत्वपूर्ण बिंदु:
• प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी एवं नागरिक-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से प्रमाण-पत्र एवं लाइसेंस सेवाओं को पूर्णतः ऑनलाइन करने के निर्देश।
• युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना-2023 के अंतर्गत ई-टैक्सी पर 50% अनुदान दिया जा रहा है।
• रोजगार सृजन के लिए वर्ष 2026-27 में 500 अतिरिक्त युवाओं हेतु 50 करोड़ रुपये का प्रावधान।
• 500 युवाओं को ई-रिक्शा पर भी 50% अनुदान DBT के माध्यम से किया जाएगा प्रदान।
• ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1969 में संशोधन कर 24 घंटे संचालन की अनुमति।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान एवं वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिलेगी रफ्तार, 2 माह में फाइनल होगी फीजिबिलिटी रिपोर्ट; हिमाचल में बनेंगे नए हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की भेंट

एएम नाथ।  नई दिल्ली, 9 सितंबर: हिमाचल प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने तीन संपर्क सड़क मार्गों की रखी आधारशिला : पिछड़ा क्षेत्र उप योजना के तहत व्यय होंगे 1 करोड़ 43 लाख

विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना प्राथमिकता चंबा, 10 मार्च : विधानसभा क्षेत्र का समग्र ओर समावेशी विकास करना सुनिश्चित बनाया जा रहा है क्षेत्र चाहे कोई भी हो सब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाइट क्लब में लगी भीषण आग : 25 लोग जिंदा जले

पणजी  : गोवा में अरपोरा के नाइट क्लब में शनिवार दरमियानी रात भीषण आग लग गई, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का दौरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SC/ST एक्ट में जमानत तभी, जब स्पष्ट रूप से यह साबित हो कि आरोपी के खिलाफ प्रथम द्रष्टया कोई मामला न बनता हो…. CJI ने खींची लक्ष्मण रेखा, हाई कोर्ट का फैसला पलटा

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने हाल ही में एक फैसला सुनाते हुए कहा है कि दलितों के खिलाफ उत्पीड़न से...
Translate »
error: Content is protected !!