मानवीय सरोकारों की मिसाल बने आरएस बाली : बीमार बेटी पायल की मदद को निजी खाते से’ ’करवायी 5 लाख की एफडी

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 10 जून। नगरोटा बगवां के विधायक एवं पर्यटन विकास बोर्ड के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए ग्राम ठारू की गंभीर रूप से बीमार बेटी पायल की सहायता के लिए अपने निजी खाते से 5 लाख रुपये की एफडी (फिक्स्ड डिपाॅजिट) करवायी है। विशेष बात यह है कि यह राशि किसी सरकारी योजना या सरकारी कोष से नहीं, बल्कि आर.एस. बाली द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रदान की गई है। इससे पहले भी नगरोटा के युवा विधायक एवं पर्यटन विकास बोर्ड के अध्यक्ष आरएस बाली ने जरूरतमंद गरीब तथा निर्धन परिवारों की मदद के लिए हमेशा तत्परता दिखाते हुए मानवीय मूल्यों एवं सेवा के प्रकल्पों को आगे बढ़ाया है।
कुछ दिन पूर्व पायल की गंभीर बीमारी और उसके उपचार में आने वाले भारी खर्च की जानकारी मिलने पर आर.एस. बाली ने परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था। इसी दौरान उन्होंने पायल के इलाज के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। अपनी घोषणा के अनुरूप उन्होंने अब यह राशि पायल के नाम एफडी के रूप में जमा करवा दी है।
पायल के उपचार के लिए लगभग 15 लाख रुपये की आवश्यकता है। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण परिवार के लिए इतने बड़े खर्च का वहन करना बेहद कठिन था। ऐसे समय में आर.एस. बाली द्वारा की गई यह सहायता परिवार के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है।
पायल के पिता राजकुमार ने यह सहायता मिलने पर कहा कि उनकी बेटी के इलाज के लिए जिस प्रकार आर.एस. बाली ने आगे बढ़कर मदद की है, उसके लिए उनका परिवार सदैव उनका आभारी रहेगा। ग्राम ठारू के पूर्व प्रधान अजय वनियारी ने भी इस सहयोग के लिए आर.एस. बाली का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने आर.एस. बाली के इस मानवीय एवं सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

22 व 23 सितम्बर को चम्बा में आयोजित होगा “पर्पल फेस्ट”

एएम नाथ। चम्बा : दिव्यांगजनों को समर्पित “पर्पल फेस्ट” उत्सव का आयोजन 22 और 23 सितम्बर 2025 को चम्बा मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड बार्गा में किया जाएगा। डॉ. राकेश कुमार अवस्थी, संयुक्त क्षेत्रीय केंद्र,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर 1800 मीटर लंबी पहली ट्विन ट्यूब टनल का हुआ सफल ट्रायल रन मौके पर जिला प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारी रहे उपस्थित

एएम नाथ।  बिलासपुर, 07 अप्रैल: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर यातायात को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई, जब बिलासपुर के कैंचीमोड़ स्थित टनल-1 में निर्मित 1800...
हिमाचल प्रदेश

आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत ज़िला शिकायत निवारण समिति गठित

सोलन :  ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत ज़िला शिकायत निवारण समिति का गठन किया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं। यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिखों की जमीन पर है रायसीना हिल….गुरुद्वारा है मालिक : सिख इतिहासकार का रोचक दावा

नई दिल्ली : सिख इतिहास की जानकारी रखने वाले सरदार तरलोचन सिंह का कहना है कि जिस रायसीना हिल पर राष्ट्रपति भवन है, वह जमीन गुरुद्वारा रकाबगंज से जुड़ी हुई है। उन्होंने एक न्यूज...
Translate »
error: Content is protected !!