एडीसी ने की जिला बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक : अनाथ बच्चों को सुख आश्रय योजना से जोड़ने के लिए डाटाबेस तैयार करने के दिए निर्देश

by

ऊना, 17 जुलाई – अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने बताया कि फोस्टर केयर योजना के तहत ऐसे अनाथ व असहाय बच्चों को जिला कार्यक्रम व बाल विकास परियोजना अधिकारियों की देखरेख में किसी संपन्न पारिवारिक वातारण में पालने हेतु रखा जाता है ताकि ऐसे बच्चों को बाल व बालिका आश्रमों में प्रवेश हेतु बाध्य न होना पडे। उन्होने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पालक माता-पिता को प्रति माह चार हजार रूपये की राशि सरकार द्वारा मुहैया करवाई जाती है जबकि पांच सौ रूपये प्रतिमाह राज्य सरकार की ओर से आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। उन्होने बताया कि जिन बच्चों को पालक माता-पिता की देख-रेख मेें रखा जाता है उनका समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाता है।
एडीसी ने बताया कि फोस्टर केयर योजना के तहत वित्त वर्ष 2022-23 में 200 बच्चों को कवर किया गया है जिसमें से 28 बच्चों ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। उन्होंने जिला बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला में 18 से 27 वर्ष आयु वर्ग के अनाथ बच्चों का डाटाबेस तैयार करें ताकि उन्हें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जोड़ा जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IELTS 4.5 बैंड या PTE 29 स्कोर के साथ न्यूजीलैंड वीजा का मौका, कनवर अरोड़ा ने दी जानकारी

नवांशहर/गढ़शंकर: कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने न्यूजीलैंड जाने के इच्छुक लोगों के लिए वीजा संबंधी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड दुनिया के सुरक्षित और महफूज देशों में शामिल है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने सेरा विश्राम गृह नादौन में जन शिकायतें सुनीं :जन शिकायतों का समाधान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। नादौन:  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जन शिकायतों का समाधान करना वर्तमान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार इस दिशा में निरन्तर बहुआयामी प्रयास कर रही है। जन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ब्रिगेडियर नेगी ने ऊना ईसीएचएस में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों से परेशानियों की जानकारी हासिल की

ऊना, 29 अक्तूबर: ब्रिगेडियर संयोग नेगी ने आज ईसीएचएस पाॅलीक्लीनिक ऊना का दौरा किया। इस दौरान नेगी ने ऊना ईसीएचएस में उपस्थित पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों से बातचीत की तथा उनकी परेशानियों बारे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारूद से भरी बंदूक से अचानक चली गोली, 12 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

एएम नाथ। सोलन : जिला सोलन के उपमंडल अर्की में आंगन में रखी एक लाईसेंसी बंदूक से गोली लगने से युवक की मौत हो गई है। घटना वीरवार दोपहर बाद की बताई जा रही...
Translate »
error: Content is protected !!