12 पुलिसकर्मी सस्पेंड – पंजाब में पुलिस की गुंडागर्दी पर एक्शन… सेना के कर्नल को पीटने वाले, जांच शुरू

by
पटियाला : पटियाला में भारतीय सेना के कर्नल की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में पटियाला एसएसपी ने 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 45 दिन में जांच पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हम सेना अधिकारी के मामले में माफी मांगते हैं। हम सेना का पूरा सम्मान करते हैं।
क्या कहा कर्नल के परिवार ने?
इस घटना के संबंध में कर्नल की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके पुष्पिंदर सिंह बाठ और मेरे बेटे अंगद सिंह को पुलिस इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों, इंस्पेक्टर हैरी बोपाराय और इंस्पेक्टर रोनी सिंह और उनके करीब 10 पुलिसकर्मियों ने डंडों, बेसबॉल बैट और कुछ तेजधार हथियारों से बेरहमी से पीटा।
इस दौरान उनके पति को काफी चोटें आई हैं, उनका बायां हाथ टूट गया है। जबकि बेटे अंगद सिंह के सिर पर गहरा जख्म है। दोनों 14 मार्च की दोपहर 2:00 बजे से उपचाराधीन अस्पताल में दाखिल हैं। घटना स्थल की फुटेज में सब कुछ साफ है। घटना के बाद पति और बेटे का बयान काफी देरी से दर्ज किया गया। लेकिन आज तक संबंधित थाने की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। मेरे बार-बार अनुरोध और सिविल लाइंस, पटियाला पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने के बावजूद अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
क्या है मामला?
बता दें कि पटियाला में सेना के कर्नल और उनके बेटे से मारपीट के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मारपीट का पूरा मामला वीडियो में रिकॉर्ड हो गया। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। यह पूरा विवाद पार्किंग को लेकर हुआ था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चोरों पर भारी हरोली पुलिस : हरोली के धर्मपुर मे दिन दहाडे हुई चोरी के आरोपी को पंजाब के फगवाडा से पकड लाई पुलिस, अन्य चोरियो मे भी संलिप्ता की आशंका

हरोली : इस बर्ष अभी तक हरोली पुलिस थाना मे चोरी व सेंधमारी तथा स्नेचिंग के करीब 21 मामले पुलिस थाना मे दर्ज हुए है । जिनमे से हरोली पुलिस ने उप-पुलिस अधीक्षक श्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

एएम नाथ। चम्बा : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) चम्बा द्वारा आयोजित “युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” का समापन समारोह आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 03 नवम्बर से 09 नवम्बर, 2025 तक...
article-image
पंजाब

11 गैंगस्टर 9 पंजाबी : कनाडा में गैंगस्टर्स को लेकर पब्लिक सेफ्टी वार्निंग जारी

चंडीगढ़ । कनाडा में गैंगस्टर्स को लेकर पब्लिक सेफ्टी वार्निंग जारी की गई है। ब्रिटिश कोलंबिया की संयुक्त फोर्स स्पेशल एनफोर्समेंट यूनिट ने 11 गैंगस्टर की लिस्ट जारी की है। जिनसे पब्लिक सेफ्टी वार्निंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

39 पद शारीरिक शिक्षकों के अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे

ऊना, 3 अप्रैल – जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के अनुबंध आधार पर बैच बाइज़ 39 पद भरे जाएंगे।...
Translate »
error: Content is protected !!