उंगली उठाने से पहले अकाली दल को खुद पर उठ रहे सवालों के जवाब देने चाहिए : सुनील जाखड़

by
चंडीगढ़।  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रविवार (13 अप्रैल) को शिरोमणि अकाली दल  की ओर से जारी बयान पर पलटवार किया है।  उन्होंने कहा कि उंगली उठाने से पहले अकाली दल को खुद पर उठ रहे सवालों के जवाब देने चाहिए।  सुनील जाखड़ ने बीजेपी के खिलाफ लगाए गए अकाली दल के आरोपों को खारिज करते हुए अपनी पार्टी के पूर्व सहयोगी को अपनी कमियों ढूंढने के लिए कहा. उन्होंने कहा, ”बीजेपी पर उंगली उठाने से पहले अकाली दल के नेताओं को खुद पर उठ रहे सवालों के जवाब देने चाहिए. इसके बाद ही वे दूसरों की आलोचना करें।
अकाल तख्त को किया कमजोर- सुनील जाखड़ 
  पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अकाली दल पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था अकाल तख्त के अधिकार को कम किया. इससे पंजाबियों की भावनाएं आहत हुईं. उन्होंने अकाली दल के फैसले को विश्वासघात के समान बताया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सुखबीर सिंह बादल का नाम लिए बगैर कहा कि अकाली दल ने अपनी गलतियों से सबक नहीं लिया. पार्टी के नेता अपने गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए बीजेपी पर गलत आरोप लगा रहे हैं।
अकाली दल को समाप्त करने की रची गई थी साजिश- सुखबीर सिंह बादल
पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ की यह टिप्पणी अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के उस दावे के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी और उनके नेतृत्व को समाप्त करने के लिए ”साजिश रची गई।  अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने यह भी दावा किया था कि साल 2020 में एनडीए से अकाली दल के बाहर जाने के बाद यह साजिश शुरू हुई थी. बता दें कि सुखबीर सिंह बादल को हाल ही में फिर से पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है. 62 वर्षीय पूर्व उप मुख्यमंत्री को पहली बार 2008 में पार्टी अध्यक्ष चुना गया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8 महीनों के टॉप-अप डिग्री प्रोग्राम में यूके जा सकते हैं विद्यार्थी : कंवर अरोड़ा

नवांशहर / गढ़शंकर : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूके जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। अब विद्यार्थियों को तीन साल पढ़ाई करने की ज़रूरत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , विज्ञापन , हरियाणा

मॉडल और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को जान से मारने की धमकी

मोहाली : फिल्म और मनोरंजन जगत में धमकी भरी कॉल और फिरौती की मांग अब आम हो गई है, खासकर पंजाबी इंडस्ट्री में। हाल ही में पंजाबी मॉडल और अभिनेत्री हिमांशी खुराना को 10...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रक्षा बंधन भाई बहन के पवित्र रिश्तों को सींचता है : खन्ना

मीतू विज से पूर्व सांसद खन्ना ने राखी बंधवाकर मनाया रक्षा बंधन होशियारपुर 9 अगस्त :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि रक्षा बंधन का त्योंहार भाई बहन के...
article-image
पंजाब

कैश को सोने में बदल दोएक कॉल के बाद गिरफ्तार हुई झांसी की IRS प्रभा भंडारी, रेड में क्या-क्या मिला?

झांसी  :  झांसी में सेंट्रल GST की डिप्टी कमिश्नर (IRSअफसर) प्रभा भंडारी को गिरफ्तार किया गया है।  सीबीआई ने 70लाखकीघूसलेते जीएसटी के 2 सुपरिटेंडेंट कोरंगेहाथपकड़ाहै.प्रभा भंडारी के पास से कैश और सोना चांदी समेत...
Translate »
error: Content is protected !!