एनआईएमएस यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा 300 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू : चौहान

by

25 हजार रुपए का मिलेगा मासिक वेतन,  रहने-खाने की सुविधा होगी निशुल्क

जयपुर -राजस्थान रहेगा कार्यस्थल

एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईएमएस यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा महिला काउंसलर के 300 पदों पर नियुक्ति के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यह साक्षात्कार 5 अगस्त को उप-रोजगार कार्यालय चुवाड़ी तथा 6 अगस्त को जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा स्थित बालू में आयोजित किया जाएगा।
पात्रता केवल महिला आवेदकों की रहेगी और चयनित महिला काउंसलरों का कार्य स्थल जयपुर राजस्थान रहेगा।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य रहेगी। आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवार को 25 हजार रुपए प्रति माह तथा रहने-खाने की सुविधा निशुल्क मिलेगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर 10 बजे प्रातः उपस्थित हो जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने कृषि प्रसार कार्यकर्ता एवं किसान विश्रामालय का किया लोकार्पण

शिमला 25 सितम्बर – कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने आज शिमला स्थित बालूगंज में कृषि प्रसार कार्यकर्ता एवं किसान विश्रामालय का जीर्णोद्धार के उपरांत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यातायात नियमों का पालन करने पर चालक किये सम्मानित

ऊना, 24 जनवरी: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एवं निरीक्षण मासिक अभियान की कड़ी में आज परिवहन विभाग व रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर के संयुक्त तत्वाधान में रामपुर चैक पर यातायात नियमों का पालन करने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने उदयपुर में 47.23 लाख रुपए सिंचाई योजना का किया लोकार्पण

ऊना : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज उदयपुर में 47.23 लाख रूपए की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का विधिवत रूप से लोकार्पण...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं : मान और केजरीवाल भी कांग्रेस और अकालियों की तरह धोखेबाज़ निकले – डॉ. सुभाष शर्मा

गढ़शंकर : भाजपा द्वारा गढ़शंकर में आयोजित राजनैतिक सभा को सबोंधित करते हुए श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डॉ.सुभाष शर्मा ने पंजाब में बढ़ते नशे के लिए मान सरकार को घेरते हुए कहा...
Translate »
error: Content is protected !!