एनआईएमएस यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा 300 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू : चौहान

by

25 हजार रुपए का मिलेगा मासिक वेतन,  रहने-खाने की सुविधा होगी निशुल्क

जयपुर -राजस्थान रहेगा कार्यस्थल

एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईएमएस यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा महिला काउंसलर के 300 पदों पर नियुक्ति के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यह साक्षात्कार 5 अगस्त को उप-रोजगार कार्यालय चुवाड़ी तथा 6 अगस्त को जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा स्थित बालू में आयोजित किया जाएगा।
पात्रता केवल महिला आवेदकों की रहेगी और चयनित महिला काउंसलरों का कार्य स्थल जयपुर राजस्थान रहेगा।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य रहेगी। आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवार को 25 हजार रुपए प्रति माह तथा रहने-खाने की सुविधा निशुल्क मिलेगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर 10 बजे प्रातः उपस्थित हो जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पहल: वर्षा जल का फायर सेफ्टी तथा सिंचाई के लिए होगा उपयोग: डीसी डा. निपुण जिंदल

पायलट आधार पर भवारना की दैहण तथा रमेहड़ के लिए बनेगा प्लान,   कूहलों, भंडारण टैंकों का होगा निर्माण, चैक डैम भी किए जाएंगे निर्मित धर्मशाला, 15 दिसंबर। कांगड़ा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों वर्षा जल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शानन पावर परियोजना हमारी और इस मसले में हम एक इंच भी पीछे हटने वाले नहीं – मुकेश अग्निहोत्री

मंडी में उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली रोहित जसवाल।  मंडी,...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरठ के ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में बड़ा फैसला: पत्नी मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सजा पर फैसला

एएम नाथ।  मेरठ। देशभर में चर्चित मेरठ के ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में जिला अदालत ने फैसला सुनाते हुए सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेलू सिलिंडरों की उपलब्धता पर प्रतिदिन समीक्षा करेंगे सभी उपायुक्त

एएम नाथ। शिमला :  राज्य में घरेलू सिलिंडरों की उपलब्धता पर सभी उपायुक्त प्रतिदिन समीक्षा करेंगे। वह इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को देंगे। यह निर्देश मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने जारी किए हैं। मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!