एनएचएआई के अधिकारियों के साथ मंत्री की उपस्थिति में मारपीट शर्मनाक, कार्रवाई करे सरकार : जयराम ठाकुर

by

खुद कानून व्यवस्था हाथ में लेने वाले मंत्री पर कार्रवाई करें मुख्यमंत्री, संलिप्तता पर मंत्रिमंडल से हटाएं

मीडिया कर्मियों के बीच बचाव से बची अधिकारियों की जान

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों की प्रदेश के एक मंत्री प्रशासन और पुलिस की उपस्थिति में मारपीट अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है। दो एनएचएआई के अधिकरियों को पुलिस प्रशासन और मंत्री की उपस्थिति में बुलाया गया। मीडिया के लोगों को धमकी देकर उनसे उनके कैमरे बंद करवाए गए और इसके बाद कमरे में बंदकर उनसे मारपीट की गई। इसके बाद मंत्री के समर्थकों द्वारा उन्हें कमरे के बाहर भी उन्हें मारा पीटा गया। उनके ऊपर गमले फेंके गए। मार पीट में दोनों अधिकारी लहूलुहान हो गए। उन दोनों अधिकारियों ने मीडिया के सहयोग से किसी तरीके से भाग कर अपनी जान बचाई। अब वे आईजीएमसी में एडमिट है। उनका उपचार चल रहा है। मीडिया के लोगों द्वारा बीच बचाव किए जाने की वजह से उनकी जान बची। सबसे शर्मनाक बात यह है कि मौके पर एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी के बाद भी उनके बीच बचाव करना तो दूर उन्हें प्रशासन और पुलिस द्वारा अस्पताल भी नहीं पहुंचाया गया। एनएचएआई के अधिकारियों पर यह हमला अत्यंत घटिया और कानून व्यवस्था का पतन का उदाहरण है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने वाले मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करें और उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। प्रदेश में इस तरीके की अराजकता को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस समय उन दोनों अधिकारियों के मारपीट की गई उस समय वहां पर एसडीएम भी मौजूद थे और पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। उसके बाद भी किसी ने उन्हें रोकने की कोई कोशिश नहीं की। इतना ही नहीं मारपीट के बाद किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई। प्रशासन मंत्री सब मिलकर मामला दबाने में लगे हैं। मीडिया के लोगों को खबर न चलने की धमकी दी जा रही है। खबर चलाने पर अंजाम करने की धमकी दी जा रही है। पीड़ितों पर भी तमाम तरीके के दबाव बनाकर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फल एवं सब्जियों से विभिन्न उत्पाद तैयार करने की ली ट्रेनिंग : डॉ संजीव नरियाल, बागवानी विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया

धर्मशाला, 25 अगस्त। बागवानी विभाग के फल विधायन केंद्र नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा में डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर के अंतिम वर्ष के 12 विद्यार्थियों को 04 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक 21 दिन का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल सिंह ने सरेंडर नहीं किया, अरेस्ट किया , गांव को चारों ओर से नाकाबंदी कर घेर लिया था : आईजी हेडक्वार्टर डॉ सुखचैन सिंह गिल

चंडीगढ । अमृतपाल सिंह को अरेस्ट किया है। हमने यह कार्रवाई इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर की है। यह जानकारी देते हुए आईजी हेडक्वार्टर डॉ सुखचैन सिंह गिल ने देते हुए कहा कि अमृतपाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनोनीत चार-चार पार्षदों को एसडीएम डाॅ निधि पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

मनोनीत पार्षदों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ ऊना 5 मार्च – नगर परिषद संतोषगढ़ और मैहतपुर-बसदेहड़ा में आज मनोनीत चार-चार पार्षदों को एसडीएम डाॅ निधि पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप के सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्लीः दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को शुक्रवार को झटका लगा। राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर...
Translate »
error: Content is protected !!