फल एवं सब्जियों से विभिन्न उत्पाद तैयार करने की ली ट्रेनिंग : डॉ संजीव नरियाल, बागवानी विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया

by

धर्मशाला, 25 अगस्त। बागवानी विभाग के फल विधायन केंद्र नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा में डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर के अंतिम वर्ष के 12 विद्यार्थियों को 04 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक 21 दिन का फल एवं सब्जियों के परिरक्षण संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों द्वारा फल एवं सब्जियों से विभिन्न उत्पाद बनाने संबंधी विस्तार पूर्वक प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्राप्त की गई।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों द्वारा फल एवं सब्जियों से कई प्रकार के उत्पाद तैयार किए गए डॉ संजीव नरियाल, बागवानी विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया गया । प्रशिक्षण के आखिरी दिन केंद्र के प्रभारी, फल प्रद्योगविज्ञ (डिप्टी डायरेक्टर) डॉ के के भारद्वाज ने विद्यार्थियों से कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार संबंधी अनेक जानकारियां सांझा कीं तथा विद्यार्थियों को फल एवं सब्जियों से बने पदार्थ तैयार कर इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने का आह्वान किया ।
प्रशिक्षण के समापन पर डॉ भारद्वाज ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी बंटे । प्रशिक्षणार्थियों में मारवी, बिट्टू, आकांक्षा, बिपाशा, अपेक्षा, विवेक, मानसी, आयुष, प्रियांशु, कशिश, माधवी तथा अंकुश ने डी ए वी यूनिवर्सिटी जालंधर की तरफ से इस प्रशिक्षण के लिए बागवानी विभाग हिमाचल प्रदेश का आभार व्यक्त किया ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार ने हिमाचल को दी सुदृढ़ सड़क व पुल नेटवर्क की बड़ी सौगात : सांसद कंगना रनौत

मनाली–लेह सामरिक मार्ग पर चार नए पुलों से सेना व पर्यटन दोनों को मिलेगा नया संबल एएम नाथ। शिमला : भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए किए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी के 1 महीने बाद वायरल हुआ 38 की एक्ट्रेस का वीडियो, दूसरे पति संग घर में करती दिखीं रोमांस, मचा रहा सनसनी

मुंबई. पिछले महीने 38 साल की एक्ट्रेस और 49 साल के मोटिवेशनल स्पीकर की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। शादी के बाद दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे मंदिर के बाहर चलते हुए दिखाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरिट होल्डर्स को एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश भेजेगी सुक्खू सरकार

एएम नाथ।  शिमला :  हिमाचल सरकार स्कूल शिक्षा बोर्ड की मैरिट में आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को एक्पोजर विजिट पर देश-विदेश भेजेगी। इसके लिए नियम जल्द तय होंगे।  10वीं व 12वीं के 20-20 विद्यार्थी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंदिरों के धन को लेकर सरकार नीयत खराब, हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत : जयराम ठाकुर

सरकार चलाने के बजाय धर्मार्थ कार्यों में ही खर्च हो मंदिरों का पैसा सत्ता में आते ही सुख की सरकार की नज़र मंदिर की संपत्ति पर थी सनातन को लेकर मुख्यमंत्री बार-बार जाहिर कर...
Translate »
error: Content is protected !!