आपदा की दृष्टि से संवेदनशील इंफ्रास्ट्रक्चर के बचाव की तैयारी : जल शक्ति, वन, विद्युत, पीडब्ल्यूडी को डीपीआर बनाने के निर्देश

by

खड्डों के तटीकरण, मार्गों में सुरक्षा दीवारों पर भी रहेगा फोकस
आपदा प्रबंधन तथा मिटिगेशन को लेकर डीसी ने ली बैठक
धर्मशाला, 25 अगस्त। जिला कांगड़ा में सार्वजनिक सुविधाओं के साथ-साथ निजी एवं पब्लिक इंफ्रंस्ट्रक्चर को आपदा से बचाने के लिए खड्डों का तटीकरण तथा संवेदनशील मार्गों में सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य किया जाएगा। आपदा प्रबंधन और मिटिगेशन को लेकर आज शुक्रवार को डीसी ऑफिस में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह बात कही। इस दौरान जल शक्ति, लोक निर्माण, वन विभाग और बिजली बोर्ड के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश है कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से सभी आवश्यक परियोजनाओं को डीपीआर जल्द से जल्द तैयार की जाए। उन्होंने विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि तय डीपीआर के अलावा आपदा प्रबंधन से संबंधित अन्य प्रस्तावित परियोजनाओं की रिपोर्ट भी बनाकर भेजी जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से प्राप्त डीपीआर स्वीकृति के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजी जाएंगी।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि डीपीआर तैयार करते हुए सभी पहलुओं का ध्यान रखा जाए तथा पूर्व में आपदा की दृष्टि से संवेदनशील रह चुके क्षेत्रों के बचाव के लिए आवश्यक उपाय किए जाएं ताकि आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्टर के सुदृढ़ीकरण पर फोकस
जिलाधीश ने कहा कि सरकार के निर्देश हैं कि आपदा की दृष्टि से मौजूदा सरंचनाओं के पुनः सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया जाए। उन्होंने बताया कि इसके लिए लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, वन विभाग, बिजली बार्ड, नगर निकायों को आवश्यक प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कांगड़ा जिला में आपदा की दृष्टि से बाढ़, भूस्खलन से सड़कों, पेयजल योजनाओं तथा आवासीय क्षेत्रों को होने वाले नुक्सान से बचाने के लिए आवश्यक प्रोजेक्ट तैयार करने पर विशेष चर्चा की गई।
31 अगस्त तैयार हो डीपीआर
डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, वन विभाग, बिजली बोर्ड तथा स्थानीय नगर निकायों के अधिकारी इस बाबत उपमंडल स्तर पर बैठकें आयोजित करें। उन्होंने बताया कि इन बैठकों में आपदा से बचाव के लिए विस्तृत प्लान तैयार कर उसे 31 अगस्त तक जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि विभाग नदी, खड्डों, नालों के तटीकरण तथा भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील मार्गों में सुरक्षा दीवार इत्यादि को लेकर डीपीआर तैयार करें, जिसे स्वीकृति के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजी जा सके। इस अवसर पर एडीएम रोहित राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

 सैसोंवाल में अधूरे पड़े डंगे का काम शुरू

 हरोली । ग्राम पंचायत सैंसोवाल के वार्ड नं. 3 लंबे समय से अधूरे पड़े डंगे का काम नई पंचायत द्वारा पहल के आधार पर शुरू किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान नरदेव सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन इंडस्ट्री में हिमाचल प्रदेश में निवेश का सही समयः हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने में सभी वर्ग करें सहयोगः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कसौली में आयोजित नेशनल ट्रक एंड बस मीट में हुए शामिल एएम नाथ। कसौली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांधी ग्राम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रतिमाह 1500 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल

अप्पर नगेहड़ में सामुदायिक भवन लोगों को समर्पित बैजनाथ, 15 जून :-. मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने वीरवार को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होटल में पुलिस का छापा पड़ने के बाद मच गया हड़कंप : होटल में शराब पार्टी कर रहे करीब 27 गिरफ्तार, आरोपियों को मिल गई बेल

एएम नाथ।   हमीरपुर : पुलिस ने हमीरपुर जिले की एक होटल में छापा मारा। होटल में पुलिस का छापा पड़ने के बाद हड़कंप मच गया। यहां एक निजी होटल में शराब पार्टी कर रहे...
Translate »
error: Content is protected !!