एनएचएआई से एनएच-03 के क्षतिग्रस्त स्थलों के बारे में जानकारी DC तोरुल एस रवीश ने हासिल कर इन स्थलों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के दिए निर्देश

by
कुल्लू, 22 फरवरी :   उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज एनएचएआई के अधिकारियों के साथ एक बैठक की । उन्होंने एनएचएआई से एनएच-03 के क्षतिग्रस्त स्थलों के बारे में जानकारी हासिल की तथा इन स्थलों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए ।
बैठक में जानकारी देते हुए एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा कि फोरलेन के निर्माण होने के इतनी अवधि के बाद अब कुछ लोग सडक निर्माण वाली भूमि पर अपने स्वामित्व के दावे कर मुआवज़े की मांग कर रहे हैं ।उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी को दावो के सम्बन्ध में पड़ताल एवं पुन: निशानदेही करवाकर रिपोर्ट प्रतुत करने के निर्देश दिए ।
बैठक में जानकरी दी गई कि कुल्लू से मनाली सड़क पर कुल 11 ऐसे स्थान चिन्हित किये गए है जहाँ पर बाढ़ से क्षति होने के उपरान्त सड़क का महत्वपूर्ण हिस्सा बह गया है इन स्थानों को सुरक्षित करने के लिए ड्रेजिंग व् आरसीसी की दीवार बनाकर पक्का करने का कार्य उच्च प्राथमिकता में रखा गया है । उपायुक्त ने कुल्ल्लू से मनाली के मध्य आवश्यक स्थानों पर ड्रेन के निर्माण करने के भी निर्देश दिए । बैठक में एडीएम् अश्वनी कुमार, एसडीएम मनाली रमन शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी डा गणेश, एनएचएआई के परियोजना अधिकारी वरुण चारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा में गंभीर नहीं है सुक्खू सरकार, अनर्गल बातों से प्रभावितों को नहीं मिलती राहत : जयराम ठाकुर

प्रदेश में बढ़ रहा है आपदा का दायरा, प्रदेश भर में हो रहा नुकसान सरकार सुनिश्चित करें कम से कम हो आपदा का नुकसान एएम नाथ। ऊना :   ऊना में मीडिया के प्रतिनिधियों से...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देसी शराब होगी सस्ती : अवैध शराब का कारोबार बंद करवाने की मंशा के चलते सस्ती दरों पर अच्छी गुणवत्ता की शराब उपलब्ध कराने की कवायद

जय राम ठाकुर की कैबिनेट के अहम फैसले –   शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए आबकारी नीति को...
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में “अपनी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत दो विशेष शिविर 12 व 13 दिसंबर को

अग्रणी बैंक चम्बा और आरबीआई शिमला की संयुक्त पहल: अज्ञात जमा राशि के लिए जागरूकता शिविर हरिपुर और खज्जियार में लगेंगे कैंप, जनता को मिलेगा अज्ञात जमा राशि का त्वरित समाधान एएम नाथ। चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेड में विधायक ने किसानों को बांटे आधुनिक कृषि उपकरण : 13 गांव के पात्र लागों को दिए उपकरण

नालका पंचायत में एक करोड़ 25 लाख का कराए विकास कार्य पट्टा मेहलोग, 12 मार्च (तारा) : विधायक राम कुमार चौधरी ने नालका पंचायत के घरेड में पात्र किसानों को कृषि उपकरण वितरित किए ।आधुनिक...
Translate »
error: Content is protected !!