एनएचएआई से एनएच-03 के क्षतिग्रस्त स्थलों के बारे में जानकारी DC तोरुल एस रवीश ने हासिल कर इन स्थलों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के दिए निर्देश

by
कुल्लू, 22 फरवरी :   उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज एनएचएआई के अधिकारियों के साथ एक बैठक की । उन्होंने एनएचएआई से एनएच-03 के क्षतिग्रस्त स्थलों के बारे में जानकारी हासिल की तथा इन स्थलों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए ।
बैठक में जानकारी देते हुए एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा कि फोरलेन के निर्माण होने के इतनी अवधि के बाद अब कुछ लोग सडक निर्माण वाली भूमि पर अपने स्वामित्व के दावे कर मुआवज़े की मांग कर रहे हैं ।उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी को दावो के सम्बन्ध में पड़ताल एवं पुन: निशानदेही करवाकर रिपोर्ट प्रतुत करने के निर्देश दिए ।
बैठक में जानकरी दी गई कि कुल्लू से मनाली सड़क पर कुल 11 ऐसे स्थान चिन्हित किये गए है जहाँ पर बाढ़ से क्षति होने के उपरान्त सड़क का महत्वपूर्ण हिस्सा बह गया है इन स्थानों को सुरक्षित करने के लिए ड्रेजिंग व् आरसीसी की दीवार बनाकर पक्का करने का कार्य उच्च प्राथमिकता में रखा गया है । उपायुक्त ने कुल्ल्लू से मनाली के मध्य आवश्यक स्थानों पर ड्रेन के निर्माण करने के भी निर्देश दिए । बैठक में एडीएम् अश्वनी कुमार, एसडीएम मनाली रमन शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी डा गणेश, एनएचएआई के परियोजना अधिकारी वरुण चारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्टारलिंक विवाद : मस्क के ‘प्राइम मिनिस्टर अंबानी’ तंज से गरमाई बहस, राष्ट्रीय सुरक्षा पर उठे सवाल

भारत में स्टारलिंक की एंट्री को लेकर एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच विवाद ने पकड़ा राजनीतिक रंग; राहुल गांधी की टिप्पणी से भी बढ़ी चर्चा भारत में एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

SIR के विरोध पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला : रणधीर शर्मा बोले- संवैधानिक प्रक्रिया के खिलाफ भ्रम फैला रही पार्टी

 वोट चोरी का आरोप लगाने वाली कांग्रेस SIR का विरोध क्यों कर रही; जीत पर जनादेश, हार पर EVM और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना दोहरा मापदंड एएम नाथ।  शिमला, 8 अक्टूबर। मतदाता सूची...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सैकस रैकट का भंडाफोड़ : 6 महिलाओं सहित 11 लोगो को गढ़शंकर पुलिस ने किया ग्रिफतार – सैकस रैकट को गढ़शंकर का एक व्यकित अपने घर में नवांशहर के मुबारिकपुर की महिला के साथ मिलकर चलाता था

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने कल रात गढ़शंकर के पैसरियां मुहल्ले में रेड कर एक मकान में लंबे समय से चल रहे सैकस रैकट का भंडाफोड़ करते हुए छे महिलाओं सहित 11 लोगो को ग्रिफतार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ली बैठक, संगठन को किया चुस्त : हिमाचल में जीतेगे चार की चार लोक सभा सीटें : बिंदल

जेसी शर्मा ने ली भाजपा की सदस्यता , नड्डा ने पहनाया पटका एएम नाथ। शिमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। यह...
Translate »
error: Content is protected !!