एनकाउंटर में पुलिस कांस्टेबल की गोली लगने से मौत : पुलिस द्वारा की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर घायल, वेपन फेंक फरार- पुलिस ने किया इलाका सील

by

अजायब सिंह बोपाराय । होशियारपुर : मुकेरिया के गांव मेहतपुर के पास सीआईए स्टाफ और गैंगस्टर में एनकाउंटर हुया। जिसमें गैंगस्टर द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली सीआईए स्टाफ के सीनियर कॉन्स्टेबल अमृतपाल सिंह की छाती में गोली लगी और गंभीर घायल हो गया है ।  सीनियर  कॉन्स्टेबल अमृतपाल सिंह को मुकेरिया के निजी अस्पताल में भर्ती ले जाया गया। वहां पर इलाज दौरान उस्सकी मौत हो गई। इसके इलावा एनकाउंटर में गैंगस्टर घायल होने के बाद वहां से फरार होने में सफल हो गया।
जानकारी मुताबिक होशियारपुर सीआईए स्टाफ की टीम एक मुखबर की सूचना मिली थी कि गांव मंसूरपुर में गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया हथियारों के साथ छिपा हुआ है। जिस पर पुलिस ने ट्रैप लगा दिया। लेकिन पुलिस को देखते ही गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई की तो उसमें गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया घायल हो गया और घटनास्थल पर वेपन फेंक कर फरार हो गया था। उसकी तलाश के लिए पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। आसपास घरों और खेतों की तलाशी जारी है। डीएसपी विपन कुमार मुताबिक घटनास्थल से करीब 10 चले हुए खोल बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि एनकाउंटर में हेड कॉन्स्टेबल को गोली लगी। जिसे इलाज के लिए मुकेरियां के प्रणव अस्पताल लाया गया। वहां पर इलाज के कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने हेड कॉन्स्टेबल अमृतपाल सिंह मृत घोषित कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गीत- संगीत के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को किया जागरूक : बताई सरकार की विभिन्न योजनाएं

एएम नाथ। चंबा, 08 फरवरी :   सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साथ  सम्बद्ध लोकनाट्य  के कलाकारों द्वारा आज सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिला के  पांचों विधानसभा...
article-image
पंजाब

36 दिन बाद पहुंचे दो युवकों के शव, पैतृक गांव ट्रेकियाना में किया संस्कार : अमेरिका में हुई थी ट्रेलरों की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत

दसूहा : 36 दिन पहले अमरीका में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर में दो दोस्तों की मौत हो गई थी और आज 36 दिन बाद दोनों के शव दसूहा के गांव ट्रेकियाना पहुंचे। यहां...
article-image
पंजाब

प्रवासी मज़दूरों की समस्याओं को लेकर गढ़शंकर में बैठक

गढ़शंकर, 22 सितंबर: प्रवासी मज़दूरों की समस्याओं को लेकर गढ़शंकर में भाई तिलकू जी की स्मृति में बने गुरु घर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में प्रसिद्ध समाजसेवी, धार्मिक हस्तियाँ और बुद्धिजीवियों...
article-image
पंजाब , समाचार

पत्नी की हत्या करने के मामले में पति व सास-ससुर गिरफ्तार

15 फरवरी को हुई थी मौत…. शव को नहलाने पर पता चला कि उसे मारा गया माहिलपुर – 32 वर्षीय विवाहिता को मारने के आरोप में माहिलपुर पुलिस ने पति व सास-ससुर पर हत्या...
Translate »
error: Content is protected !!