3 ग्रिफ्तार : आरोपियों से 1.56 लाख ड्रग मनी के इलावा चिट्टा और अफीम बरामद

by

एएम नाथ । बिलासपुर। : पुलिस ने दो मामलों में तीन व्यक्तियों को चिट्टा, अफीम और 1.56 लाख रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। दौमो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है।
उक्त पकड़े गए आरोपियों में से पहले मामले में  पुलिस थाना स्वारघाट की पुलिस ने पंजाब की सीमा के निकट गरामोड़ा में कार सवार दो व्यक्तियों से 29.7 ग्राम चिट्टा और ड्रग मनी 1.40 लाख रुपये बरामद किये।  नाकेबंदी दौरान पुलिस ने पंजाब की ओर से आ रही एक कार को रोका और उस कर की तलाशी ली गई तो उसमे से  ड्रग मनी और चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान अजय कुमार और मनोज कुमार निवासी लगट डाकघर बरमाणा बिलासपुर के तौर पर हुई ।

      एक अन्य मामले में झंडूता थाना पुलिस ने एक युवक से 5.17 अफीम, 52 मिलीग्राम चिट्टा और 16 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने इस युवक को गश्त के दौरान बैहना जट्टां में पकड़ा है। आरोपी पैराफिट पर बैठा हुआ था। पुलिस की गाड़ी को आते देख कर वह भागने लगा और एक लिफाफा घास में भी फेंक दिया। पुलिस जवानों ने उसे पकड़ा और फेंकी हुए लिफाफे को भी ढूंढा निकाला । जिसमें से अफीम और चिट्टा बरामद किया गया। वहीं, पैराफिट पर पड़ी 16 हजार रुपये की ड्रग मनी भी बरामद कर ली।  आरोपी की पहचान दीपक चंदेल निवासी गांव बैरी दड़ोलां डाकघर बैहना जट्टां तहसील झंडूता बिलासपुर के तौर पर हुई ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों का ड्रेस कोड 1 अक्तूबर से लागू होगा : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म और स्कूल भवनों के लिए भी बनेगी अलग व विशिष्ट रंग योजना एएम नाथ। शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकार द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपए के गहने बरामद : पांवटा साहिब पुलिस को मिली बढ़ी सफलता

पांवटा साहिब। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर की गई नाकाबंदी के दौरान पांवटा साहिब पुलिस को एक बढ़ी सफलता हासिल हुई है। जिसमें भारी मात्रा में गहनों व हीरों की तस्करी करके दिल्ली से उत्तराखंड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

252 ग्राम भुक्की सहित 1 ग्रिफ्तार : आरोपी पंजाब के गांव मेहरौली का रहने वाला

बिलासपुर :  श्री नयनादेवी जी पुलिस ने पंजाब के एक व्यक्ति से 252 ग्राम भुक्की बरामद कर उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस का दल नयनादेवी बस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौजी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया प्रेस कक्ष का उद्घाटन, मीडिया को मिली नई सुविधा

तकनीकी नवाचार से हिमाचल के स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहा तेज़ी से विकास : पठानिया एएम नाथ। चंबा (डलहौजी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को नागरिक चिकित्सालय डलहौजी में अल्ट्रासाउंड सुविधा...
Translate »
error: Content is protected !!