एनसीएस पोर्टल का AI उन्नयन युवाओं के लिए रोजगार का नया द्वार : सुरेश कश्यप

by

407 मॉडल करियर सेंटर से रोजगार और कौशल विकास को मिलेगी नई गति : कश्यप

AI आधारित एनसीएस पोर्टल बनेगा युवाओं का डिजिटल रोजगार साथी : सुरेश कश्यप

एएम नाथ। शिमला : शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने लोकसभा में राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल के उन्नयन और उसके प्रभाव से संबंधित प्रश्न उठाते हुए कहा कि सरकार ने इस पोर्टल को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), क्लाउड आधारित तकनीक और ओपन डिजिटल आर्किटेक्चर से सशक्त बनाकर इसे अधिक पारदर्शी, प्रभावी और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया है।
कश्यप ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार एनसीएस पोर्टल अब केवल नौकरी खोजने का माध्यम नहीं रहा, बल्कि रोजगार, कौशल विकास, करियर परामर्श, व्यावसायिक मार्गदर्शन, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रोजगार मेलों तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराने वाला व्यापक “सिंगल विंडो” प्लेटफॉर्म बन चुका है। इससे देशभर के युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देशभर में 407 मॉडल करियर सेंटर को स्वीकृति प्रदान की है, जो रोजगार, करियर मार्गदर्शन और कौशल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही एनसीएस पोर्टल पर राज्यवार और जिलावार रोजगार चाहने वालों, नियोक्ताओं तथा उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी भी उपलब्ध है, जिससे भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनी है।
सुरेश कश्यप ने बताया कि पोर्टल पर अब AI आधारित इंटेलिजेंट जॉब मैचिंग, स्किल गैप एनालिसिस, व्यक्तिगत रोजगार सुझाव, AI इंटरव्यू कोच और भाषिणी के माध्यम से बहुभाषी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि ये तकनीकी सुधार युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने में मदद करेंगे। कश्यप ने विश्वास जताया कि रोजगार, कौशल विकास और डिजिटल तकनीक का यह समन्वय विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने के साथ भारत को वैश्विक कौशल अर्थव्यवस्था के रूप में मजबूत बनाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

2015 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगा गेहूं एफसीआई, कांगड़ व टकारला में गेहूं की खरीद 15 अप्रैल से होगी आरंभ: ललित जैन

ऊना : एमडी खाद्य एवं आपूर्ति निगम हिमाचल प्रदेश ललित जैन ने आज ऊना जिला के कांगड़ में एफसीआई डिपू व टकारला में अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उन्हांेने कहा कि इस वर्ष 15...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आमदनी में वृद्धि : किसानों की आमदनी में वृद्धि के लिए प्राकृतिक खेती को दिया जा रहा बढ़ावा

लोकगीतों के माध्यम से बताई सरकार की योजनाएँ ऊना : 11 सितंबर : सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों पूवी कलामंच, टब्बा और आरके कलामंच, चिंतपूणी के कलाकारों ने विभागीय विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बकलोह में सुनी जन समस्याएं : अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान

चंबा, 15 दिसंबर :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज विधानसभा क्षेत्र भटियात के बकलोह  में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया । उन्होंने शेष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला: गढ़शंकर में 75 वर्षीय मृतक महिला की अस्थियां शमशान घाट में अस्थियां रखने वाले बॉक्स से गायब : परिजन परेशान

गढ़शंकर। गढ़शंकर के शमशान घाट महेशियना से अस्थियां रखने वाले बॉक्स में रखी 75 वर्षीय मृतक महिला की अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला साहमने आया है। परिजनों के साहमने अस्थियां कहां गई यह...
Translate »
error: Content is protected !!