विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बकलोह में सुनी जन समस्याएं : अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान

by
चंबा, 15 दिसंबर :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज विधानसभा क्षेत्र भटियात के बकलोह  में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया । उन्होंने शेष समस्याओं के जल्द समाधान के संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया ।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और भटियात विधानसभा क्षेत्र में बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जा रहे हैं ।
बकलोह पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, जल शक्ति राजेश मोगरा, विद्युत राजीव ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्षपुरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी सहित पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि एवं स्थानीय गण मान्य लोग उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

‘किशोरावस्था के तनाव को नियंत्रित करके जीवन में आगे बढ़ें’ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम

एएम नाथ। हमीरपुर 04 नवंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय हमीरपुर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 73 रनों से किया पराजित : सोमिल तथा रामोत्रा की शानदार बल्लेबाजी, दोनों ने जड़े अर्धशतक

धर्मशाला, 03 दिसंबर। धर्मशाला के कालेज ग्राउंड में आयोजित टी-टवेंटी क्रिकेेट मैच में डीसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 73 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी इलेवन ने 20 ओवर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 वोट से हारा : ईनाम में मिले 11 लाख 11 हजार रुपये की नकदी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और डेढ़ कनाल जमीन तोहफे में

नाढोड़ी। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नाढोड़ी के ग्रामीणों ने मात्र एक वोट से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी सुंदर कुमार का सम्मान बढ़ाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें 11 लाख 11 हजार रुपये की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता के लिए सुरक्षा बलों को दी बधाई

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना द्वारा ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के उपरान्त आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के...
Translate »
error: Content is protected !!