एन.आर.आई ने सांझी रसोई के लिए सौंपा 25 हजार का चैक

by

होशियारपुर:
जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से जरुरतमंद व बेघर लोगों को दोपहर का खाना मुहैया करवाने के लिए चलाए जा रहे सांझी रसोई प्रोजैक्ट के लिए प्रवासी भारतीय तरसेम मिन्हास की ओर से 25 हजार रुपए की मदद की गई है।
डिप्टी कमिश्नर व जिला रैड क्रास सोसायटी के प्रधान अपनीत रियात को आज यहां एक वैन्कूवर निवासी तरसेम मिन्हास की ओर से यह राशी हरि ओम मनोचा व राकेश सूद के द्वारा सौंपी गई। उन्होंने रैड क्रास सोसायटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोसायटी की ओर से हमेशा मानवता की सेवा व भलाई कार्य किए जाते हैं जो कि जरुरतमंदों के लिए बेहद लाभप्रद साबित होते हैं। डिप्टी कमिश्नर ने सांझी रसोई प्रोजैक्ट के लिए मदद करने व रैड क्रास सोसायटी के कार्यों के लिए आगे आने वाले लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी ओर से की मदद से कई जरुरतमंद परिवारों की मदद यकीनी बनाई जाती है। इस मौके पर जिला रैड क्रास सोसायटी के सचिव नरेश गुप्ता ने बताया कि मोहल्ला ईश नगर में सांझी रसोई प्रोजैक्ट सफलतापूर्व चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से रोजाना 200 से 250 के करीब जरुरतमंद व बेघर व्यक्तियों को दोपहर का खाना मुहैया करवाया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बहादुरी पुरस्कार के लिए 5 अक्तूबर तक जमा करवाए जा सकते हैं प्रार्थना पत्र

बाल पुरस्कार के लिए आवेदनकर्ताओं की उम्र 6 से 18 वर्ष और युवा पुरस्कार के लिए 18 से 24 वर्ष के बीच हो होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष, जिला रेड क्रॉस सोसायटी आशिका...
article-image
पंजाब

पंजाब : जेल विभाग में 500 रिक्त पद भरे जाएंगे

चंडीगढ़, 21 जून :  पंजाब मंत्रिमंडल ने शनिवार को जेल विभाग में विभिन्न संवर्गों के 500 पदों को भरने को मंजूरी दे दी। इस आशय का निर्णय यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में 2 जासूस गिरफ्तार…..सीमा पार भेज रहे थे सैन्य ठिकानों की तस्वीरें

अमृतसर : पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को सेना की छावनियों और एयरबेस से जुड़ी संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने के आरोप...
article-image
पंजाब

डॉ. मोहम्म्द जमील बाली द्वारा समाज को दी जा रही सेवाएं सराहनीय : पूर्व सांसद खन्ना

महर्षि भृगु वेद विद्यालय में डॉ. बाली ने मनाया जन्मदिन, खन्ना ने श्रीराम मंदिर का चित्र देकर किया सम्मानित होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि शहर...
Translate »
error: Content is protected !!