समाजसेवी लोगों और पुलिस मुलाजिमों की याद को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन

by

गढ़शंकर: गांव टिबिया में समाजसेवी लोगों और पुलिस मुलाजिमों की याद को समर्पित दूसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड काउंसिल नवांशहर और समूह नगर निवासियों के सहयोग से लगाए इस रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक की टीम द्वारा 101 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कैंप का उद्घाटन सेवा मुक्त इंस्पेक्टर तीर्थ राम ने किया। इस अवसर पर उन्होंने युवा पीढ़ी को रक्तदान की महत्ता के बारे में बताते हुए रक्तदान करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक की टीम में डॉ अजय बग्गा, मैनेजर ओम प्रकाश शर्मा, राजीव भारद्वाज, मोटीवेटर भूपेंद्र राणा,मोटिवेटर राकेश राजपूत, मोटीवेटर अश्विनी कुमार,
एएसआई सुभाष चंद्र, मोटिवेटर अजय राणा, सरपंच कांता देवी के अलावा बड़ी गिनती में लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड ने की छापेमारी, सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

नाभा : पंजाब सरकार द्वारा राज्य में सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड ने सोमवार को हियाणा खुर्द से मंडौर अजनोदा तक बनी सड़क की जांच करते हुए...
article-image
पंजाब

केंद्र की आर्थिक नीतियों के खिलाफ सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सैकड़ों मजदूरों , किसानों और कर्मचारियों शहर में किया विरोध मार्च

गढ़शंकर, 12 फरवरी :  केंद्र की आर्थिक नीतियों के खिलाफ देश की सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के हड़ताल के आह्वान पर गढ़शंकर के सैकड़ों मजदूर, किसान और कर्मचारी लोकल बस स्टैंड स्थित शहीद भगत सिंह...
article-image
पंजाब , समाचार

घृणा से नहीं, प्यार से नशे में लिप्त युवा इस दलदल से आएंगे बाहर : DGP प्रवीर रंजन

गढ़शंकर के डॉ. श्रवण कुमार ख़रीटा व धीरज कुमार को मिला सम्मान चंडीगढ़ : नशे की लत में लिप्त व्यक्ति समाज से कट जाता है। उससे सब घृणा करने लगते हैं। लेकिन असल में...
article-image
पंजाब

3 किलोग्राम हेरोइन और 50 हजार रुपये ड्रग मनी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार : अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़

अमृतसर :   ईसीआई और डीजीपी पंजाब के निर्देशों के अनुसार ड्रग्स के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के बीच, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर आईपीएस, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंदर पीपीएस,...
Translate »
error: Content is protected !!