एबीवीपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन “स्मृति-2026” में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

by

एबीवीपी ने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की सशक्त परंपरा स्थापित की है : जय राम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन “स्मृति-2026” में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि वर्षों की स्मृतियों, संघर्षों, सीख और संगठनात्मक संस्कारों से पुनः जुड़ने का एक भावपूर्ण अवसर है।

उन्होंने कहा कि उनका छात्र जीवन और व्यक्तित्व निर्माण एबीवीपी के संस्कारों से गहराई से जुड़ा रहा है तथा आज जीवन में जो कुछ भी प्राप्त किया है, उसमें एबीवीपी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सदैव व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। राष्ट्र प्रथम की भावना, अनुशासन, संगठन और सामाजिक उत्तरदायित्व के जो संस्कार यह संगठन अपने कार्यकर्ताओं को देता है, वे इसे विश्व के अन्य छात्र संगठनों से विशिष्ट बनाते हैं। उन्होंने कहा कि एबीवीपी केवल विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन ही नहीं, बल्कि सबसे अनुशासित, संगठित और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित संगठन भी है। वर्षों बाद पुराने साथियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलना अत्यंत आत्मीय अनुभव रहा, जिसने नई ऊर्जा, प्रेरणा और उत्साह का संचार किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन संगठन की गौरवशाली यात्रा को स्मरण करने के साथ-साथ नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा के निरंतर आगे बढ़ने की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निगम क्षेत्र का सौंदर्यीकरण सभी की जिम्मेवारी , हर वार्ड में खर्च होंगे 30 लाख, निगम बैठक में फैसला : आशीष बुटेल

पालमपुर, 22 जून : नगर निगम पालमपुर की बैठक मेयर, पूनम बाली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव, शिक्षा एवं शहरी विकास आशीष बुटेल विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता ने किया खारिज बोले, हिमाचल में परिवर्तन का बिगुल बज चुका है एएम नाथ। नाहन :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सिरमौर जिला परिषद में...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भीषण सड़क हादसा: डंफर से टकराई क्रेटा : 3 युवकों की मौत

पांवटा साहिब के गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर देर रात हादसा; कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त पांवटा साहिब, 4 अक्तूबर (सतलुज ब्यास टाइम्स): सिरमौर जिले में हिमाचल-उत्तराखंड सीमा के पास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में आम आदमी के लिए रोबोटिक सर्जरी सुविधा उपलब्ध : मुख्यमंत्री सुख्खू

एम्स चमियाना में पहली रोबोटिक सर्जरी हुई, कागज रहित प्रयोगशाला का किया शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने स्वचालित प्रयोगशाला के लिए 23 करोड़ रुपये और छात्रावास के लिए 11 करोड़ रुपये की घोषणा की एएम नाथ।...
Translate »
error: Content is protected !!