निगम क्षेत्र का सौंदर्यीकरण सभी की जिम्मेवारी , हर वार्ड में खर्च होंगे 30 लाख, निगम बैठक में फैसला : आशीष बुटेल

by

पालमपुर, 22 जून : नगर निगम पालमपुर की बैठक मेयर, पूनम बाली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव, शिक्षा एवं शहरी विकास आशीष बुटेल विशेष रुप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सीपीएस ने कहा कि पालमपुर, हिमाचल प्रदेश का महत्वपूर्ण एवं प्रमुख शहर है। इसके सौंदर्य एवं प्रतिष्ठा को कायम रखना सभी की सामूहिक जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का सृजन के लिये निगम पार्षदों तथा अधिकारियों को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। जिससे निगम क्षेत्र का योजनात्मक तरीके से सौंदर्यीकरण सम्भव हो सके। उन्होंने कहा कि सदन सर्वोपरि है। सदन की गरिमा को समझते हुए पार्षदों का मान-सम्मान बरकरार रखते हुए पार्षदों की मांग के अनुरूप ही प्राथमिकता पर विकास कार्यों को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निगम अधिकारियों को कूड़ा निष्पादन कार्य को गंभीरता से लेने के आदेश दिये और इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने की बात कही।
आशीष ने कहा कि निगम के अधिकारी तथा कर्मचारी अपने जिम्मेवारी को ठीक से समझें और निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करें। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में लोगों के मकानों के नक्शों को भी एक माह में पास किया जाए और मकान निर्माण में किसी रूप आने वाली आपत्तियों को एक बार ही ठीक करने के लिये दिया जाये ताकि लोगों को बार बार चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने पार्षदों से सौरभ वन विहार के पास एक मैदान तथा पार्क बनाने के लिए भी बैठक में प्रस्ताव लाने की अपील की।
बैठक का संचालन नगर निगम पालमपुर के आयुक्त डॉ आशीष शर्मा ने किया। बैठक में निगम पार्षद राज कुमार,राधा सूद, दिलबाग सिंह, शशि डिंपल नीलम, इंदु ठाकुर, संतोष अकेला, मोनिका शर्मा, निशा देवी, गोपाल नाग, विनय कुमार और संजय राठौर उपस्थित रहे।
बैठक में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 2 और 3 में पेयजल सुविधा के रख रखाव से संबंधित कार्य को जल शक्ति विभाग के सुपुर्द करने का प्रस्ताव लाया गया। बैठक में नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में विकासात्मक कार्यों के लिए 30-30 लाख रुपए बजट की विकास योजनाओं के प्रस्ताव मांगे गये। बैठक में नगर निगम की किराये की दुकानों के किराये को पर दोबारा अध्ययन के उपरांत किराया बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में पार्किंग, सोलर लाइट्स, सार्वजनिक शौचालयों, पालमपुर शहर के सौंदर्यीकरण, शहर के 10 स्थानों पर एलईडी वाल्स बॉस, कूड़े की दृष्टि से सम्वेदनशीलता स्थलों पर कूड़ा फैलाने वालों पर नज़र रखने के लिये सीसीटीवी कैमरे, पालमपुर पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के बारे में चर्चा की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा महलोग क्षेत्र में नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित

पट्टा महलोग के 88 लोगों ने निशुल्क न्यूरोथैरेपी का उपचार – संस्था द्वारा पटटा महलोग में लगाया गया था 28वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर पट्टा मेहलोग 11 जनवरी (तारा) : पट्टा महलोग क्षेत्र में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दून पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन : स्कूल की तनीशा बोर्ड मेरिट में दसवें स्थान पर

बद्दी, 4 मई (तारा): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में दून पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरोटीवाला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरोपी गिरफ्तार , 15 साल की नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म : मेहमान बनकर नाबालिगा से की घिनौनी हरकत

शिमला : रामपुर उप मंडल में मेहमान बनकर नाबालिगा के साथ दुराचार किया व धमकी दी कि किसी को यदि उसने इस बारे बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने शिकायत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं में 70% लोगों की जान ओवर स्पीडिंग के कारण जाती : डॉ. हरप्रीत भाटिया

आईवीवाई अस्पताल,  होशियारपुर  के डॉक्टरों ने गोल्डन ऑवर कान्सेप्ट के महत्व को समझने की आवश्यकता पर बल दिया होशियारपुर : “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 12 वर्षों में वैश्विक स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!