अनिरुद्ध सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन और सामुदायिक रसोई घर देवठी का किया उद्घाटन : कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत पीरन और सतलाई के गांवों का किया दौरा, सुनी जनसमस्याए

by

शिमला – पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन के 42 लाख रुपए से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया तथा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में विकास के हर संभव प्रयत्न किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीरन में दो चिल्ड्रन पार्क बनाए जाएंगे जिनमें ओपन एयर जिम तथा बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे।
उन्होंने नाल्टा भटोला पुल निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिरन के छात्र छात्राओं ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इससे पूर्व उन्होंने विकासखंड मशोबरा की ग्राम पंचायत सतलाई के ठुण्ड गांव में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान रंजना कमल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा गांव की समस्याओं से अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त पंचायत घर सतलाई के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने महिला मंडल ठुण्ड के भवन निर्माण के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की तथा भूमिका महिला मंडल के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने ग्राम देउठि में तीन लाख रुपए से निर्मित सामुदायिक भवन की रसोई का उद्घाटन किया और कहा कि देउठि मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
धाली भागरा मे जन समस्याएं सुनने के उपरांत उन्होंने धाली से भागरा स्कूल तक सड़क निर्माण के लिए एक लाख 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।
मुख्य सड़क से हेतराम के घर तक सड़क निर्माण के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने महिला मंडल धाली भागरा के लिए 25 हजार रुपए, युवक मंडल शिवा ग्रुप के लिए 25 हजार रूपए तथा सांस्कृतिक कला मंच के लिए 25 हजार रुपए देने की घोषणा की।
गांव चलोग मे जन समस्याएं सुनने के उपरांत उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन चलोग् के निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। महिला मंडल चलोग की महिलाओं को ड्रेस के लिए 25 हजार रुपए देने की घोषणा की तथा रेन शेल्टर निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने भटोला गांव में भी जन समस्याएं सुनी।
इसके उपरांत उन्होंने तराई गानिया तथा शलोट् मे भी जन समस्याएं सुनी और अधिकतर जन समस्याओं का निपटान मौके पर ही किया तथा शेष जन समस्याओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र अति शीघ्र इनका निपटान करें ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
इस अवसर पर भूपेंद्र कुमार सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, रिंकू वर्मा ब्लॉक कांग्रेस महिला अध्यक्ष, मनोज ठाकुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, नरेंद्र पार्षद भट्ठा कूफर, नेत्र सिंह उप प्रधान सतलाई, सेवक राम पूर्व प्रधान, किरण शर्मा प्रधान पीरन, संदीप मेहता उप प्रधान पीरन, रंजना कमल प्रधान सतलाई, हेतराम गंधर्व प्रधान नरेश, अशोक ठाकुर पूर्व प्रधान दरभोग, नीलम सिंह पूर्व बीडीसी सदस्य, बलदेव पुरी पूर्व प्रधान कोटी, संजय ठाकुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, पंकज ठाकुर, शेखर, रवी कुमार, महेंद्र ठाकुर, अमित ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जनहित के मुद्दों को सामने लाने में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका – डीसी जतिन लाल

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ऊना में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित प्रशासन-मीडिया में संवाद के सहज प्रवाह के लिए हर तीन महीने में होगा ‘परिचर्चा-संवाद सत्र’ – डीसी रोहित भदसाली। ऊना, 16 नवंबर. उपायुक्त जतिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित, अतिरिक्त उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत 516 लाभार्थियों को 1 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक की सहायता प्रदान – महेंद्र पाल गुर्जर रोहित जसवाल।  ऊना, 25 फरवरी- बाल कल्याण समिति ऊना की त्रैमासिक बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मनरेगा सेल्फ अनुमोदित : 1511 करोड़ 73 लाख 61 हजार की राशि के 63489 कार्यों के शेल्फ का किया गया अनुमोदन – ज़िला परिषद चंबा की विशेष बैठक आयोजित, डा. नीलम कुमारी  ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 5 मार्च :   ज़िला परिषद चंबा की विशेष बैठक अध्यक्ष डा. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में आज परिषद के सभागार में  आयोजित की गई । बैठक  में  महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के घर पहुंचे जयराम ठाकुर, प्रकट की संवेदनाएं

एएम नाथ। कुल्लू   : कुल्लू से विधायक श्री सुंदर सिंह ठाकुर जी के पूज्य पिता जी के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है। इस शोकपूर्ण अवसर पर उनके शमशी स्थित निवास...
Translate »
error: Content is protected !!