विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिभा सिंह के साथ गवास गांव में गुड़ारू देवता मंदिर में नवाया शीश : रोहड़ू की सड़को के सुधारीकरण पर व्यय होंगे 134 करोड़ – विक्रमादित्य सिंह

by

शिमला – लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रोहड़ू की सड़को के सुधारीकरण के लिए 134 करोड़ रूपए के बजट की विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृति प्राप्त की जाएगी और यह कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जायेगा।
विक्रमादित्य सिंह आज चिड़गांव तहसील के ग्वास गांव में गुड़ारू देवता के मंदिर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके परिवार का इस मंदिर और देवता गुडारू से बहुत विशेष संबंध है।
उन्होने चिड़गांव क्षेत्र की सड़कों की दशा सुधारने की ज़रूरत पर बल देते हुए कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से उनका विशेष संबंध है और वह इस क्षेत्र की विशेषकर रोहड़ू से चिड़गांव जाने वाली सड़क और समोलीपुल से गवास गांव को जोड़ने वाली सड़कों की जल्दी से मरम्मत की जाएगी और इसके लिए बजट का प्रावधान किया जायेगा।
विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि अगले वर्ष जनवरी माह में होने वाले शांत महायज्ञ से पूर्व समोली पुल से गवास की सड़क को पक्का कर दिया जाएगा जिससे यहां आने वाले लोगों को सुविधा हो सके।
इस दौरान सांसद एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनके परिवार का इस गांव और देवता गवास गुडारू से गहरा संबंध है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह भी इस मंदिर में अक्सर आया करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने इस क्षेत्र मे अभूतपूर्व विकास करवाया और कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी अपने पिता की तरह ही इस क्षेत्र और लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने भी लोगों को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में रोहड़ू कांग्रेस मंडल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी बिलासपुर ने होनहार किक बाॅक्सिंग अखिल कुमार खिलाड़ी को दी आर्थिक सहायता : अखिल कुमार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई बार जीत चुके मेडल

रोहित भदसाली।  बिलासपुर 11 सितम्बर :  उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने जिला बिलासपुर कंदरौर के गांव निचली भटेड़ से सम्बंध रखने वाले नौजवान किक बाॅक्सिंग खिलाड़ी अखिल कुमार ठाकुर को कंबोडिया में होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने सनोली स्कूल को दिए पौने तीन लाख के खेल मैट

ऊना, 15 सितंबर – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत सायं ऊना विधानसभा क्षेत्र के सनोली गांव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के लिए लगभग पौने तीन लाख रुपये लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में बनेंगे 2 नए मतदान केंद्र – जिला निर्वाचन अधिकारी

मतदान केंद्रों की रैंडमाइजेशन के संदर्भ में बैठक का आयोजन रोहित भदसाली।  शिमला 19 सितंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जिला में मतदान केंद्रों की...
हिमाचल प्रदेश

दुर्गा माता मन्दिर बैह-मण्डी मे श्री मद्भागवत कथा 19 मार्च से

पट्टा मेहलोग, 16 मार्च (तारा) : ग्राम पंचायत कैंडोल के तहत बैहमंडी स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर परिसर मे मंदिर समिति व समस्त ग्रामवासियों व भक्तजनों के सहयोग से तीसरी साप्ताहिक श्री मद्भागवत सप्ताह...
Translate »
error: Content is protected !!