देहरा में 46 करोड़ से बनेगी प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल उपचार परियोजना

by

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बड्डल थोर में पशु चिकित्सालय खोलने की घोषणा की

रोहित जसवाल।  देहरा, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के बड्डल थोर में जनसभा को संबोधित करते हुए देहरा में प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल उपचार परियोजना स्थापित करने की घोषणा की। इस परियोजना पर करीब 46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि दूषित पानी के सेवन से कई प्रकार की बीमारियों का खतरा रहता है, इसलिए लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की ओजोन आधारित जल उपचार परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी।

उन्होंने क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए बड्डल थोर में पशु चिकित्सालय खोलने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के तहत पात्र लोगों को लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उसे राज्य के संसाधनों में उचित भागीदारी सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं और इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।

वन संरक्षण से जोड़े जा रहे युवा और महिला मंडल

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं और महिला मंडलों को पौधारोपण एवं वन संरक्षण से जोड़ने के लिए राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की गई है। योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को 1.20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अलावा लगाए गए पौधों के जीवित रहने के आधार पर प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए भी कई कदम उठा रही है। प्रदेश में सीबीएसई स्कूल खोले गए हैं और आने वाले समय में और अधिक सीबीएसई स्कूल स्थापित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों पर पर्याप्त धनराशि खर्च की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

इससे पहले बड्डल थोर हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक कमलेश ठाकुर और अन्य कांग्रेस प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री ने चनौर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की शांति, समृद्धि एवं सुख-कल्याण की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नेशनल यूनिटी अवार्ड के लिए नामांकन 31 जुलाई तक – राघव शर्मा

ऊना- नेशनल यूनिटी अवार्ड 2022 के लिए नामांकन गृह मंत्रालय के पोर्टल ूूूण्ंूंतकेण्हवअण्पद पर 31 जुलाई तक किए जा सकते हैं। नेशनल यूनिटी अवार्ड का नामांकन भरने का सम्पूर्ण विवरण गृह मंत्रालय के पोर्टल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला तथा जिला परिषद चंबा की मतदाता सूची प्रकाशित

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला तथा जिला परिषद चंबा से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की प्रारूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के पत्रकारिता विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने छात्रों से संवाद किया और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई : बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास और आईआईआईटी का किया उदघाटन

ऊना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी और 128 करोड़ रुपये के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने ऊना रेलवे स्टेशन...
Translate »
error: Content is protected !!