नेरी पंचायत के खग्गल गांव की डिस्पेंसरी में बनेगा योग केंद्र और पंचकर्म केंद्र : सुनील शर्मा बिट्टू

by

खग्गल में लगेंगी सोलर लाइटें, पेयजल और सड़क की समस्या का भी होगा समाधान

एएम नाथ। हमीरपुर, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शनिवार को ग्राम पंचायत नेरी के खग्गल गांव का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और साढ़े तीन वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी भी दी।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि ग्राम पंचायत नेरी के खग्गल गांव स्थित डिस्पेंसरी में योग केंद्र और पंचकर्म केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा गांव की सड़क की मरम्मत के लिए आवश्यक धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में सोलर लाइटें लगाने तथा पेयजल की समस्या के समाधान के लिए भी जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्थानीय लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हमीरपुर में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के हॉर्टिकल्चर कॉलेज और मटाहणी स्थित हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के लिए भी सरकार ने करोड़ों रुपये का प्रावधान किया है। इन परियोजनाओं से हमीरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास को गति मिलेगी।

इस अवसर पर बीडीसी सदस्य सुशील कुमार, संजीव शर्मा, ग्राम पंचायत नेरी की प्रधान रीना देवी, उपप्रधान राजेश शुक्ला, ओम प्रकाश शुक्ला, जेपी शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजनीति नहीं, मरीजों की सेवा मेरा पहला धर्म : डॉ. जनक राज

सीएम की टिप्पणी पर डॉ. जनक राज का पलटवार कहा, जनसेवा पर सवाल नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था पर जवाब दें कहा, जनता को भाषण नहीं, बेहतर इलाज चाहिए एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में...
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की छात्र–छात्राओं से मुलाकात

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने विधानसभा की कार्यवाही देखने आए विशप कॉटन स्कूल शिमला तथा दयानन्द आदर्श विद्यालय सोलन के छात्र–छात्राओं से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की घोषणा ने लिया मूर्तरूप, नागरिक चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड सुविधा से सुदृढ़ हुआ करसोग का स्वास्थ्य तंत्र

रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति से मरीजों को बड़ी राहत, प्रतिदिन 25 से 30 मरीजों को मिल रही जांच की सुविधा एएम नाथ। करसोग :  प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

100 पदों को भरने के लिए कैम्पस इंटरव्यू 31 अक्तूबर एवं प्रथम नवम्बर को

कसौली/ बिलासपुर : एस.आई.एस.लि.आर.टी.ए. बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाईज़र के 100 पदों को भरने के लिए 31 अक्तूबर एवं प्रथम नवम्बर, 2023 को कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार...
Translate »
error: Content is protected !!