राजकीय उच्च विद्यालय दाँवटा की नव्या ने पास की छात्रवृत्ति परीक्षा

by

कुठाड़, 9 मार्च (तारा) : राजकीय उच्च विद्यालय दाँवटा की आठवीं कक्षा की मेधावी छात्रा नव्या ने राज्य स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय:  साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय व अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। इस सफलता के बाद नव्या को अब कक्षा 12 तक प्रतिमाह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।

बता दें कि यह परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है, जिसमें हजारों विद्यार्थी भाग लेते हैं, लेकिन चयन केवल मेधावी और परिश्रमी छात्रों का ही होता है।
नव्या ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उसकी सफलता से विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के मुख्याध्यापक राजेश ठाकुर सहित अन्य सभी शिक्षकों ने नव्या को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, उन्होंने कहा कि नव्या की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। यदि विद्यार्थी और शिक्षक दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति के साथ प्रयास करें तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता।

नव्या की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, विद्यालय प्रबंधन समिति और स्थानीय लोगों ने भी खुशी जताई है व उम्मीद व्यक्त की है कि वह भविष्य में भी इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किशनपुरा में कांग्रेस को बड़ा झटका, दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

दून में सड़कों की दुर्दशा, ठप्प विकास ओर बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान हैं लोग : परमजीत पम्मी बीबीएन, 5 मार्च (तारा) : दून हल्के की ग्राम पंचायत किशनपुरा में कांग्रेस की नीतियों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कौशल रथ को हरी झण्डी दिखाकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रवाना किया

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ओकओवर, शिमला से विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर कौशल रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने इस अवसर पर 58.67 करोड़ रुपये के समझौता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभाजन हमारे इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी, लाखों की हत्या, करोड़ों का निर्वासन : जयराम ठाकुर

सुंदरनगर और बल्ह में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रदेश में चार लाख घरों में तिरंगा लगाएगी भाजपा : राकेश जम्वाल एएम नाथ। मण्डी/सुंदरनगर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बेटे की खातिर पिता ने की हत्या- दो युवकों में हुआ झगड़ा

बरनाला :  पंजाब में इस वक्त कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। पंजाब में हत्या और लूट की घटनाएं निरंतर सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला बरनाला के गांव धनौला से सामने...
Translate »
error: Content is protected !!