मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के पत्रकारिता विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने छात्रों से संवाद किया और उन्हें सरकारी संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न सुधारों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए अपने छात्र जीवन और विश्वविद्यालय के दिनों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन में प्रवेश 17 वर्ष की आयु में हुआ, जब वे कक्षा प्रतिनिधि के रूप में चुने गए। इसके बाद उन्होंने एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। बाद में वे नगर निगम शिमला के पार्षद और फिर नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री पद तक पहुंच सकता है, जिसका उदाहरण उन्होंने अपने साधारण और गैर-राजनीतिक परिवार से आने के बावजूद अपनी जीवन यात्रा से दिया। उन्होंने छात्रों को राजनीति में सक्रिय भागीदारी और जनसेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, हरीश जनारथा व विवेक शर्मा और प्रो. शशिकांत शर्मा भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरा परिवार बेहोश : कांगड़ा में नौकर ने लूट के इरादे से खाने में मिलाया जहर : आरोपी फरार

एएम नाथ।कांगड़ा। नगरोटा बगवां में एक परिवार को लूटने के इरादे से खाने में नशीला पदार्थ मिलाने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने वाले का कोई रिकॉर्ड न होने के कारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली बुला लड़कियों को वेश्यावृत्ति में धकेला : हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने 2 महिलाओं को जमानत देने से किया इनकार

एएम नाथ : शिमला : मनाली में लड़कियों को बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार दो महिलाओं की जमानत याचिका हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में खुलेगी स्किल यूनिवर्सिटी – चुवाड़ी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बीएससी कंप्यूटर साइंस की मिलेगी सुविधा : विधानसभा अध्यक्ष

  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी में वार्षिक समारोह की धूम विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पुरस्कृत किए मेधावी विद्यार्थी एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी)  : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी की रैलियों में उमड़ेगा अपार जनसमूह, अपने नेता को सुनने आएंगे हिमाचलवासी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत को बेताब हैं हिमाचल के लोग : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के...
Translate »
error: Content is protected !!