राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में होगा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक इनाम

by
घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव के दौरान 8 और 9 अप्रैल को होगा दंगल, महिला एवं बाल केसरी वर्ग भी शामिल
राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित
एएम नाथ। घुमारवीं, (बिलासपुर) 01 अप्रैल: राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं 2026 के दौरान आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुश्ती प्रतियोगिता के संयोजक एवं डीएसपी विशाल वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।
एसडीएम गौरव चैधरी ने बताया कि घुमारवीं में 5 अप्रैल से 9 अप्रैल तक राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दौरान 8 और 9 अप्रैल को कुश्ती मुकाबलों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के पहलवानों के भाग लेने की संभावना है
उन्होंने बताया कि इस बार मेले में कुल पांच प्रमुख कुश्ती मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य कुश्ती में विजेता पहलवान को 51,000 रुपये नकद राशि, गुर्ज (पारंपरिक प्रतीक) तथा उपविजेता को 41,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही हिमाचल कुमार कुश्ती का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें 16 से 21 वर्ष आयु वर्ग के पहलवान भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में विजेता को 21,000 रुपये तथा उपविजेता को 15,000 रुपये की नकद राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान बिलासपुर कुमार कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें में 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के पहलवान भाग लेंगे तथा विजेता को 11,000 रुपये और उपविजेता को 9,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार मेले में पहली बार बाल केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 15 वर्ष से कम आयु और 60 किलोग्राम से कम वजन वाले पहलवान भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में विजेता को 5,100 रुपये तथा उपविजेता को 4,100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त महिला कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। महिला वर्ग में विजेता को 15,000 रुपये तथा उपविजेता को 11,000 रुपये की नकद राशि के साथ पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान 8 अप्रैल को दोपहर 1ः00 बजे नगर परिषद प्रांगण से दंगल की भव्य जलेब (शोभायात्रा) निकाली जाएगी, जो मेला ग्राउंड तक पहुंचेगी। उन्होंने इस संबंध में सभी अधिकारियों को समयबद्ध सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में नदी, नालों के तटीकरण तथा भूस्खलन से मार्गों की सुरक्षा की तैयारी : आपदा की दृष्टि से मौजूदा संरचनाओं का होगा पुनः सुदृढ़ीकरण: डीसी

जल शक्ति, लोक निर्माण, वन विभाग को दिए डीपीआर तैयार के निर्देश धर्मशाला, 14 जुलाई। आपदा की दृष्टि से मौजूदा सरंचनाओं का पुनः सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया जाएगा इस के लिए लोक निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद निधि से जारी की 12.75 लाख रुपये की धनराशि

एएम नाथ :  मंडी, 28 जनवरी। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने अपनी सांसद निधि से मंडी संसदीय क्षेत्र की करसोग, कुल्लू, मनाली, आनी, रामपुर, सराज और मंडी सदर विधानसभाओं में विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. जनक राज के प्रयास लाए रंग : जेएसडब्ल्यू परियोजना बुझाएगी लामु पंचायत के लोगों की प्यास

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :: भरमौर विधानसभा क्षेत्र की लामू पंचायत में आजकल जलसंकट गहरा गया है। इसके समाधान को लेकर ग्रामीणों ने विधायक डॉ. जनक राज को अवगत करवाया था। विधायक ने मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएचसी दौलतपुर चौक में अव्यवस्थाओं को लेकर गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा हुए तल्ख

गगरेट : सीएचसी दौलतपुर चौक में अव्यवस्थाओं को लेकर गगरेट के विधायक शनिवार को तल्ख हो गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दो टूक कहा कि सही तरीके से काम करो नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!